राजमाता जीजाबाई राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप, दिल्ली से ड्रॉ खेल महाराष्ट्र अगले राउंड में
- A 1 Rajasthani
- 17 अक्टू॰ 2024
- 2 मिनट पठन
राजमाता जीजाबाई राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप, दिल्ली से ड्रॉ खेल महाराष्ट्र अगले राउंड में
जयपुर के विद्याधर नगर स्तिथ फुटबॉल संघ के तत्वाधान में जारी राजमाता जीजाबाई राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन ग्रुप डी के अंतिम मैच के साथ हुआ, संघ सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने बताया की सुबह खेले गए पहले मैच में पांडिचेरी ने अंडमान निकोबार को 10 - 0 के बड़े अंतर से हराकर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही, विजयी टीम की तरफ से सुनीता ने 2 गोल, अंबारसी ने 3 गोल, नर्मदा ने 2 गोल, जे सत्या ने 2 गोल तथा कुसुम ने आत्मघाती गोल किया,प्लेयर ऑफ द मैच जिन्हें मुख्य अतिथि लाल सिंह झाला, पूर्व अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ उदयपुर द्वारा चुन्नरी एवं मोमेंटो से सम्मानित किया।

महिला विंग चेयरपर्सन रोशनी टाक ने बताया की सांयकालीन सत्र में खेले गए अंतिम और निर्णायक मुकाबले में दिल्ली का सामना महाराष्ट्र से था, इस रोमांचक मुकाबले में मध्यांतर तक दोनों ही टीमें गोलरहित बराबरी पर रही लेकिन मध्यांतर के बाद महाराष्ट्र की 10 नंबर जर्सी आर्या ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जो थोड़ी देर तक ही कायम रही और दिल्ली ने शानदार आक्रमण करते हुए गोल कर बराबरी हासिल की, दिल्ली की तरफ से देबीका ने गोल किया।प्लेयर ऑफ द मैच महाराष्ट्र की 10 नंबर जर्सी आर्या को चुना गया जिसे जयपुर सांसद मंजू शर्मा, आरएसएस प्रचारक रामप्रसाद जी भाईसाब, संदीप अग्रवाल, आरएसएस, विट्ठल माहेश्वरी, प्रो. अमेरिका सिंह, दिलीप सिंह शेखावत, रोशनी टाक, सुरभि मीणा द्वारा सम्मानित किया गया।








टिप्पणियां