रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने रंगमंच व नाटक की जानकारी दी, सुकून नाटक का मंचन किया
- A1 Raj
- 4 फ़र॰ 2025
- 1 मिनट पठन
चोमूं- राजकीय लक्ष्मीनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय चीथवाड़ी में रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रंगमंच व नाटक के बारे में जानकारी प्रदान की ।
उन्होंने बताया कि कलाकार में क्या-क्या गुण होने चाहिए। सोगण ने खुद के द्वारा लिखित निर्देशित लघु नाटक सुकून का 22 वां एकल मंचन किया।नाटक में मानव मन के चित्रण का मंचन किया गया।

नाटक में बताया कि एक इंसान सुकून को भूख, लूट, सत्ता, राजनीति ,दादागिरी ,सांप्रदायिकता दंगों,धर्म आदि में ढूंढने की कोशिश करता है लेकिन उसे सुकून कहीं नहीं मिलता। नाटक के अंत में बताया है कि सुकून तो मानव के भीतर है जिसे इंसानियत मानवता और भाईचारे में ढूंढा जा सकता है ।








टिप्पणियां