top of page
खोज करे

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने अपने जन्मदिन पर नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 16 जन॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने माहेश्वरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोमू में अपने जन्मदिन के अवसर पर नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया ।

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने अपने जन्मदिन पर नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया।
रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने अपने जन्मदिन पर नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया।

सभी बच्चों को कलम देकर सम्मानित किया । सोगण ने बच्चों को रंगमंच और नाटक के बारे में विस्तार से बताया। सोगण ने कहा कि जीवन एक रंगमंच है और जीवन से हम बहुत बातें सीखते हैं जो जीवन में घटित होता है उसे मंच पर दिखाना ही रंगमंच है।

विद्यार्थियों के विकास के लिए रंगमंच सिखाना बहुत जरूरी है। रंगमंच बच्चों को बोलने की आजादी देता है उन्हें संस्कार देता है शिक्षा देता है रंगमंच से विद्यार्थियों का व्यक्तिगत और मानसिक विकास होता है। दो व्यक्ति जब आपस में बात करते हैं तो उनके बीच भी माइनर एक्टिंग चलती रहती है ।

सभी बच्चों को संगीत के सरगम का अभ्यास कराया गया । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र मिश्रा ने कहां की हर विद्यालय में रंगमंच संबंधी गतिविधियां होनी चाहिए और रंगमंच कलाकार सुनील सोगण का धन्यवाद स्थापित किया। इस सुंदर मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र मिश्रा, डॉ . सुनीता कुमावत ,विनोद सैनी, हेमराज सैनी, अलका कुल्हरी, आनंद कुमावत, हनुमान साहब माली, गुल्ला राम यादव ,राम भरोसी जागा आदि अध्यापक गण उपस्थित।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page