top of page
खोज करे

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण के द्वारा सुकून नाटक की प्रस्तुति

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 11 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

रंगमंच कलाकार के द्वारा सुकून नाटक की प्रस्तुति

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मोरीजा,जिला -जयपुर ग्रामीण में दिनांक 11. 09.2024 को रंगमंच कलाकार सुनील सोगण के द्वारा शिक्षा में रंगमंच अभियान के तहत स्वयं के द्वारा लिखित निर्देशित लघु नाटक सुकून का एकल मंचन किया गया।

नाटक में एक इंसान के द्वारा सुकून को विभिन्न क्षेत्रों में ढूंढने का प्रयास किया गया और नाटक के अंत में बताया गया की सुकून इंसान के भीतर ही होता है, इंसान इंसानियत मानवता भाईचारा आदि में सुकून को खोज पाता है नाटक में मानव मन के चित्रण का मंचन किया गया। अंत में प्राध्यापक श्री नंदकिशोर बुनकर के द्वारा रंगमंच के कलाकार के नाटक की शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र सेठी, प्राध्यापक राजकुमार शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक महेश कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा, अध्यापक बनवारी लाल शर्मा ,वरिष्ठ सहायक दीपक यादव, कनिष्ठ सहायक प्रीति डागर, समाज सेवी घनश्याम जांगिड़ , विक्की सैनी आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page