top of page
खोज करे

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण के द्वारा बाल नाट्य शिविर का शुभारंभ

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 11 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

चोमूं ।श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वाधान में " एक कदम शिक्षा में रंगमंच अभियान " के तहत महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल भोजलावा- जेतपुरा में दो दिवसीय बाल नाट्य शिविर का शुभारंभ किया गया।

संस्थान अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने प्रार्थना सभा में नाटक रंगमंच के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की ,बच्चों को रंगमंच की मेहता के बारे में बताया।बाल नाट्य शिविर के शुभारंभ में चयनित बच्चों को नाटक के तत्व व रंगमंच के बारे में जानकारी देते हुए दहेज प्रथा पर आधारित नाटक " दहेज का दावानल " का अभ्यास शुरू करवाया।

नाटक अभ्यास में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए आदि के बारे में विस्तार से बताया, इस सुंदर मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेम कंवर पालावत,उप प्रधानाचार्य बजरंग लाल चौधरी, सुणी लाल यादव ,मक्खन लाल जांगिड़, रजनीश शर्मा,संजय जी, रजनी बुटोलिया,सरोज सैनी आदि अध्यापक , चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश सेन आदि उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page