योग महोत्सव में मान सोशल फाउंडेशन के योग साधक आकर्षण का केंद्र रहे
- A1 Raj
- 21 जून 2023
- 1 मिनट पठन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मान सोशल फाउंडेशन के सदस्यों ने जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) द्वारा आयोजित योग महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया।

फ़ाउंडेशन के संयोजक सीए विपिन सिंघल ने बताया कि आज के इस योग दिवस के अवसर पर संस्था के सभी सदस्य सुबह 5.45 से ही निर्धारित स्थल एसएमएस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, रामबाग़ पर पहुँच गये और योग प्रशिक्षकों के निर्देशानुसार योग किया।

संस्था सदस्य ईशिता अग्रवाल ने बताया कि संस्था के क़रीब 40-45 मेंबरों ने इस योग शिविर में शिरकत की व योग करके अपने शारीरिक व मानसिक विचारों को बढ़ाने में योगदान किया।

मान सोशल फाउंडेशन कम्पनीज़ एक्ट 2013 में रजिस्टर्ड एक संस्था है । संस्था का उद्देश्य सोशल कार्यों के साथ साथ संस्था से जुड़े हुए लोगो का मानसिक व बोद्धिक विकास भी करना है।








टिप्पणियां