top of page
खोज करे

युवा कलाकार सांस्कृतिक आइकन हर्षिता मारू कला संस्कृति सम्मान से सम्मानित

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 13 जन॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

युवा कलाकार सांस्कृतिक आइकन हर्षिता मारू कला संस्कृति सम्मान से सम्मानित


बीकानेर- श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं जिला जयपुर के तत्वाधान में बीकानेर की युवा कलाकार सांस्कृतिक आइकन हर्षिता मारू को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कला संस्कृति सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया ।



हर्षिता को यह सम्मान राजस्थानी संस्कृति व राजस्थानी पहनावा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। यह सम्मान संस्थान अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने उन्हें घर पर जाकर प्रदान किया।




हर्षिता मारू राजस्थानी संस्कृति व राजस्थानी पहनावा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में कार्य कर रही है। आपको विद्यालय व महाविद्यालय में कई पुरस्कार मिल चुके हैं । पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार बीकानेर द्वारा आयोजित मिस मरवण प्रतियोगिता 2024 की आप विजेता रह चुकी है। बीकानेर में आयोजित मिस लहरिया 2022 में आप विजेता चुकी है । मिस मरवण 2023 की  आप रनअप भी रह चुकी है। इसके साथ मिस गणगौर राजस्थान 2023 की विजेता भी आप रही है।



संस्थान अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण राजस्थान में अब तक 90 से अधिक विभिन्न  कलाकारों को, समाज सेवीयों को, व पर्यावरण सेवीयो को घर-घर जाकर सम्मानित कर चुके हैं । इनका मुख्य उद्देश्य कला का संरक्षण व कलाकारों का मान सम्मान करना है इस सुंदर अवसर पर श्री सुरेश मारू, अनुराग मारू, अनमोल मारू, ऋषभ मारू, मिशु देवी, मुस्कान सोनी आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page