top of page
खोज करे

यादव समाज के हित में कार्य करने वाली पार्टी को समर्थन देंगे मंजुलता यादव

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 31 जुल॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

मुख्यमंत्री के श्रीकृष्ण बोर्ड बनाने की घोषणा पर यादव समाज ने किया कार्यक्रम


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा श्रीकृष्ण बोर्ड बनाने की घोषणा के उपलक्ष में अखिल भारतीय यादव महासभा की प्रदेशाध्यक्ष मंजूलता यादव की तरफ से राजधानी के अजमेर रोड स्थित एक होटल में यादव समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।



इस अवसर पर मंजुलता यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा यादव समाज एकजुट होकर उसी पार्टी का समर्थन करेगा, जो पार्टी यादव समाज के हित में काम करेगी। मंजूलता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकृष्ण बोर्ड बनाने की घोषणा करना यादव समाज के लिए एक गर्व की बात है और इसके लिए समाज के सभी लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए ही आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।



इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास के लिए निःशुल्क जमीन आवंटित की गई। इन छात्रावासों में विद्यार्थी अध्ययन करके अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।



कार्यक्रम में डॉ. करण सिंह यादव, डॉ. रामगोपाल, हरसहाय यादव, भारत यादव, डॉ सुनीता यादव, सरवन यादव, रमेश यादव, सुमन प्रधान, सतपाल, विपिन यादव, तेजराज यादव, छुट्टन यादव, सहित समाज के सैंकड़ों गणमान्य लोग व प्रतिनिधि मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page