top of page
खोज करे

'यात्रा-२' एक कला यात्रा के यात्री, हरिओम पाटीदार' आलेख: डॉ. रेणु शाही (कलाआचार्य, चित्रकार एवं कला समीक्षक जयपुर, राजस्थान।

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 14 अप्रैल
  • 4 मिनट पठन

'यात्रा-२' एक कला यात्रा के यात्री, हरिओम पाटीदार'


आलेख:  डॉ. रेणु शाही (कलाआचार्य, चित्रकार एवं कला समीक्षक जयपुर, राजस्थान।)


गुलाबी नगरी, जयपुर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले संस्थान जवाहर कला केंद्र में एक प्रर्दशनी का शुभारंभ सोलह मार्च को किया गया था। इसमें 'यात्रा-२' नाम से प्रदर्शित हुई कलाकृतियां स्वाभाविक तथा सरल संयोजन की एक सुंदर अभिव्यक्ति है। जो हरिओम पाटीदार द्वारा लगाई गई थी।

ree

हरिओम स्वयं ही बहुत शांत एवं सरल व्यवहार के धनी व्यक्ति हैं। इनके कृतियों में उनके व्यक्तित्व के साक्षात दर्शन होते हैं। इनकी कृतियां गांव के सरलता और मेहनत दोनों को चरितार्थ करती हुई दिखाई दे रही थी। जिज्ञासावश मैंने उनका साक्षात्कार लेना चाहा तो वो भी सहजता से तैयार हो गए। हरिओम से बात करने पर इन्होंने अपने बारे में जो भी बताया उससे इनके कला यात्रा के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। मैंने उनके साक्षात्कार के समय कुछ पहलुओं पर चर्चा की तो मुझे उनके कला सीखने की जिज्ञासा के बारे में पता चला।

ree

इनका जन्म मध्य प्रदेश के बिडवाल गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। बचपन खेतों और प्रकृति के बीच लुका-छिपी खेलते हुए बीता। वही से इनके भीतर कलात्मक गुण एवं विचार पनपने लगे थे। इसी लिए स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने कला महाविद्यालय से कला की पढ़ाई करने का निश्चय किया। और फिर बी.एफ.ए . गवर्नमेंट ललित कला महाविद्यालय धार, मध्य प्रदेश से 2014 में और एम.वी.ए. राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट महाविद्यालय, जयपुर, राजस्थान से 2016 में चित्रकला में पूर्ण किया। उसके बाद 2017 में रियाज़ अकादमी भोपाल से चित्रण में डिप्लोमा भी किया। इसी बीच जब यह 2018-19 में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में गेस्ट फैकल्टी के रुप में काम करने आएं तब इन्हें जयपुर से दुबारा जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।

ree

अब ये अपने चित्रों की एकल प्रदर्शनी के लिए यहां आएं हैं जो "यात्रा" शृंखला के तहत चल रही है। अब तक इन्होंने एकल और समूह कला प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं सहित भारत के कई कला शिविर और कला उत्सवों में प्रतिभागिता की है। यहां तक कि दक्षिण कोरिया कला शिखर सम्मेलन 2024 में भी भाग लिया है।


इन्हें कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके है। जिसमें पद्मा श्री राम गोपाल विजयवर्गीय अवार्ड, जयपुर, राजस्थान 2016, राजस्थान ललित कला अकादमी स्टेट आर्ट अवार्ड, जयपुर 2020 प्रमुख है

ree

इनके कृतियों पर चर्चा करने पर इन्होंने बताया कि इनकी कलाकृतियां अमूर्त और प्रतीकात्मक तत्वों के माध्यम से प्रकृति, समय और मानवीय हस्तक्षेप को दर्शाती है। इन चित्रों में प्रमुख रूप से काले, सफेद और पीले रंगों का उपयोग किया गया है, जो प्रकाश, अंधकार और ऊर्जा के बीच के संबंध को इंगित करते हैं। प्रमुख विषय-वस्तु: प्राकृतिक संरचनाएँ और मानव निर्मित तत्व – चित्रों में पेड़, बादल, जल स्रोत और औद्योगिक संरचनाएँ दिखाई देती हैं, जो प्रकृति और शहरीकरण के बीच की टकराहट को दर्शाती हैं। जो प्रतीकात्मक भाषा में है। इन चित्रों में विभिन्न ज्यामितीय आकृतियाँ, बिंदी, रेखाएँ और अमूर्त संरचनाएँ हैं, जो ब्रह्मांडीय संतुलन और मानव अस्तित्व के गूढ़ रहस्यों को दर्शाती हैं। रंगों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी इनके चित्रों में है। पीला रंग ऊर्जा, चेतना और जीवन का प्रतीक है, जबकि काले और सफेद रंग मिलकर परिवर्तन और संतुलन को दर्शाते हैं। यहां संरचनात्मक प्रस्तुति के तहत चित्रों को असमान फ्रेमिंग और टुकड़ों में संयोजित किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि सच्चाई एक आयामी नहीं, बल्कि बहुआयामी होती है।

ree

इन्हें यह कला की प्रेरणा मानवीय स्मृतियों से मिली है जो पर्यावरणीय बदलावों और समाज में निरंतर हो रहे परिवर्तन को प्रतिबिंबित करती है। कलाकार ने दृश्य संरचनाओं के माध्यम से एक दार्शनिक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया है, जिसमें अतीत, वर्तमान और भविष्य की झलक मिलती है। इनकी कलाकृति का उद्देश्य दर्शकों को अपने अनुभवों और धारणाओं के आधार पर अर्थ खोजने के लिए प्रेरित करना है। यह हमें हमारी जड़ों, पर्यावरणीय संतुलन और समय की गति पर विचार करने के लिए आमंत्रित करता है। यह कलाकृति मानव श्रम, प्रकृति और आधुनिक यथार्थ के बीच संबंधों को गहराई से दर्शाती है। इसमें नाजुक रेखाचित्रों और प्रतीकों का संयोजन है, जो हमारी सामाजिक और आर्थिक संरचनाओं पर टिप्पणी करते हैं। प्राकृतिक एवं मानव निर्मित तत्वों का संतुलन चित्रों में फूल, पौधे, पक्षी और जल जैसे प्राकृतिक तत्वों को दिखाया गया है, जो जीवन के मूलभूत घटकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, हंसिया और बोरी जैसे औजार श्रम और कृषि अर्थव्यवस्था की ओर संकेत करते हैं।

ree

दीर्घा में प्रदर्शित श्रम और अस्तित्व का संघर्ष, नीचे रखी बोरी और उसमें से निकलता हंसिया मेहनतकश वर्ग की चुनौतियों और उनकी निर्भरता को व्यक्त करता है। यह आधुनिक जीवन में कृषि और श्रमिक वर्ग की उपस्थिति को एक महत्वपूर्ण प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करता है। चित्रों में सूक्ष्मता और प्रतीकवाद को नाजुक रेखाएँ, हल्के रंग और विस्तृत प्रतीकवाद चित्रों को विचारशील और व्याख्या-योग्य बनाते हैं। यह हमें आम जीवन के गूढ़ पहलुओं पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करता है।

ree

चित्र में मौन संवाद और विरोधाभास, चित्रों की सादगी और शांति तथा हंसिया और बोरी का स्थूल एवं कठोर स्वरूप—इन दोनों के बीच का विरोधाभास एक गहरी कहानी कहता है।

ree

इस प्रकार पाटिदार के कलाकृतियां नैसर्गिक सौंदर्य के साथ जीवन के यथार्थ की परिचायक है। जो की कला और कलाकार के कलायत्रा की गवाही दे रही हैं।

धन्यवाद।

डॉ. रेणु शाही

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page