top of page
खोज करे

मुंशी प्रेमचंद जयंती के पोस्टर का विमोचन ,रंगमंच कलाकार सुनील सोगण बूढ़ी काकी कहानी का वाचन करेंगे

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 30 जुल॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

चौमूं। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूंं के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती के पोस्टर का विमोचन माहेश्वरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं के " प्रधानाचार्य सुभाष मिश्रा " व विद्यालय के अध्यापकगणों ने किया।

कार्यक्रम का विषय मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का कारवां व नाट्य मंचन है। 31 जुलाई को विद्यालय में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूंं के अध्यक्ष गोल्ड मेडलिस्ट रंगमंच कलाकार सुनील सोगण प्रेमचंद की लिखी कहानी बूढ़ी काकी का कहानी वाचन करेंगे।

सुनील सोगण ने कहां की आगामी समय में मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का कारवां व नाट्य मंचन कार्यक्रम के तहत विद्यालयों व महाविद्यालयों में प्रेमचंद की स्मृति में कहानियों का वाचन व नाट्य मंचन किया जाएगा। विद्यार्थीयों व आमजन को प्रेमचंद के साहित्य से कहानियों के मंचन के द्वारा रूबरू कराया जाएगा। प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष जी मिश्रा ने प्रेमचंद के जन्म दिवस पर किए जाने वाले इस कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर हनुमान सहाय माली, स्वाति शर्मा, डॉ.सुनीता कुमावत, विनोद सैनी कोशलेस, शर्मा आदि उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page