मानसरोवर निवासी जिनेश कुमार जैन ने 32 देशो में जयपुर का किया नाम रोशन
- A 1 Rajasthani
- 14 दिस॰ 2024
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 18 दिस॰ 2024
रुपयों से भरा बैग देखकर भी नहीं डोला जिनेश कुमार जैन का ईमान, एक लाख कैश व लेपटॉप लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

आज के दौर में यदि सड़क पर किसी को पैसों से भरा बैग मिल जाए तो अधिकतर लोगों को ईमान डोलना स्वाभाविक सी बात हो गई है. लेकिन आज के समय में कुछ लोग हैं, जिनका ईमान लाखों रूपये सामने पड़ा देख भी नहीं डोलता. जयपुर के मानसरोवर के जिनेश कुमार जैन ने कुछ ऐसा ही मिसाल पेश की है.
दरअसल उन्हें एक बैग मिला जिसमें एक लाख रुपए लेपटॉप सहित अन्य दस्तावेज मौजूद थे. लेकिन इस पैसों को रखने की जगह, उन्होंने सोश्यल मीडिया व पुलिस के सहयोग से इस बैग को उसके मालिक को लौटा दिया. अब सभी ओर जिनेश कुमार जैन की ईमानदारी की चर्चा हो रही है।

मानसरोवर निवासी जिनेश कुमार जैन ने 32 देशो में जयपुर का किया नाम रोशन
जिनेश कुमार जैन ने बैग और बैग में रखें ₹100000 नगद, लैपटॉप, चार्जर आदि सामान नितेश गहलोत को लौटा कर अपना और अपने जैन समाज का ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश का 32 देशो से आए लोगों मैं नाम रोशन कर दिया।

रुपयों भरा बैग लौटाया
जिनेश कुमार जैन ने सांगानेर सदर थाना में नितेश गहलोत पुत्र नरेंद्र गहलोत को उसका बैग और बैग में रखें ₹100000 नगद, लैपटॉप ,चार्जर ,आदि सामान पुलिस एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सुनील जैन गंगवाल, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश सोगानी एवं जवाहरात व्यवसायी आशीष तोतूका की मौजूदगी में लौटाया।







टिप्पणियां