महिला सम्मान की बात करने वाले के राज में महिलाओं को 333 कि. मी. पैदल चलना पड़ रहा है
- A1 Raj
- 20 जन॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 21 जन॰ 2023
आंगनवाड़ी महिला कर्मचारियों द्वारा जोधपुर से पैदल चलकर शहीद स्मारक पर धरना दिया
राजस्थान राज्य महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में 6 जनवरी से जोधपुर से चलकर शहीद स्मारक पर आज हजारों की संख्या में धरना दिया गया

मधुबाला शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया था जो आज दिनांक तक नहीं हुआ

तथा महिला कर्मचारियों की सेवा अवधि जब तक स्वस्थ हो तब तक रखी जाए तथा अन्य राज्यों के समान सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान किया जाए तथा अन्य राज्यों की तरह यहां भी कुशल अर्ध कुशल अकुशल श्रेणी बनाकर उन्हें उसी हिसाब से मानदेय दिया जाए

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शहीदी स्मारक पर हजारों की संख्या में प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री की सचिव श्रीमती आरती डोगरा एवं ललित से वार्ता की गई
वार्ता में महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जी राठौड़ आंगनवाड़ी कार्य महिला कार्यकर्ताओं की प्रदेश अध्यक्ष मधुबाला जी शर्मा एवं चार सदस्य प्रतिनिधिमंडल को श्रीमती आरती डोगरा में आश्वस्त किया किया की की माननीय मुख्यमंत्री तक आपकी मांगों का प्रस्ताव बनाकर मांगों मुख्य मांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमितीकरण करना एवं मानदेय बढ़ाना आदि मांगों पर मुख्यमंत्री तक हमारी ओर से प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा



























टिप्पणियां