top of page
खोज करे

महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुुरबीरपाल सिंह 13 सितंबर 2023 से राजस्थान दौरा

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 12 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन


जयपुर 12 सितंबर 2023 एन सी सी निदेशालय राजस्थान के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येद्र शर्मा ने बताया कि एन सी सी नई दिल्ली भारत सरकार के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM),विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) 13 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक राजस्थान दौरे पर जयपुर आ रहे हैं ।


13 सितंबर 2023 को राजस्थान निदेशालय एन सी सी के तत्वाधान में जयपुर ग्रुप के आर्मी, नेवी एवं एयर विंग कैडेट्स द्वारा नव-निर्मित एन सी सी निदेशालय में महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

उसके तुरन्त बाद महानिदेशक द्वारा एन सी सी निदेशालय राजस्थान के नव -निर्मित भवन, जो कि जेवीवीएनएल ऑफिस के पास, कन्टोनमेंट एरिया , झोटवाड़ा रोड जयपुर पर स्थित है, का लोकार्पण किया जाएगा।

महानिदेशक दौरे के समय राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान की मुख्य सचिव महोदया एवं दक्षिण पश्चिम कमांड के आर्मी कमांडर से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे ।इस अवसर पर राजस्थान निदेशालय एन सी सी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येद्र शर्मा और निदेशक कर्नल जितेंद्र कुमार, शौर्य चक्र भी उनके साथ होंगे।

निरीक्षण के दौरान निदेशालय में जयपुर ,जोधपुर,उदयपुर एवं कोटा ग्रुप के ग्रुप कमांडरों, राजस्थान एन सी सी निदेशालय के उच्च अधिकारियों एवं स्टाफ से मुलाकात करेंगे । इस दौरान उन्हें उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येद्र शर्मा द्वारा राजस्थान एन सी सी में चल रही आर्मी, एयर और नेवी विंग की शैक्षिक गतिविधियों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्राप्त उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया जाएगा।

एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि महानिदेशक ने सन 1987 में पैराशूट रेजीमेंट में कमीशन लिया । वे डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ,उच्च कमान पाठ्यक्रम तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक है और पूर्व में वे नागालैंड, सियाचीन ग्लेशियर में कंपनी कमांडर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर और यूनिफिल(UNIFIL) में एक विशेष फोर्स बटालियन की कमान संभाली और नियंत्रण रेखा पर भी इंंफैैन्ट्री डिवीजन के कमाण्डर रहे है। उन्होंने मिलिट्री ऑपरेशन निदेशालय में भी कार्य किया है और पूर्व में स्वयं भी एन सी सी कैडेट रह चुके हैं।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page