महात्मा गांधी सरकारी स्कूल में वाणी जैन का स्वागत - सम्मान ।
- A1 Raj
- 3 जुल॰ 2024
- 1 मिनट पठन
कक्षा 9 की छात्रा शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन ने ए. सी. सी. ओपन चेस टूर्नामेंट सी पी ए कैटेगरी में पाया प्रथम स्थान ।
मानसरोवर स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल कक्षा 9 की छात्रा शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में ऐ. सी. सी. ओपन चेस टूर्नामेंट पोद्दार कॉलेज मानसरोवर जयपुर सी. पी. ए. कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कैपाब्लॉका ओपन टूर्नामेंट दौसा, प्रथम जयपुर ओपन क्लासिकल फिडे रेटिंग चैस टूर्नामेंट 2024 में भाग लेकर रिकॉर्ड अपने नाम किये, साथ ही ओम मेमोरियल इंटरनेशनल चेस मास्टर सुरवजीत शाहा का कैंप भी ज्वॉइन किया।

इस सफलता को देखते हुए स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती अनू चौधरी ने समस्त अध्यापकों एवं समस्त विद्यार्थियों के समक्ष प्रार्थना सभा में वाणी जैन को सम्मानित किया।
पी. ई. टी. डॉ. मोहन लाल चौधरी एवम् समस्त अध्यापकों ने वाणी जैन को बधाई दी एवम् उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।
वाणी जैन ने बताया कि इस सफलता के पीछे अपने कोच नीतुल खरे सर एवं अजय गिला सर का विशेष योगदान है।
डॉ. मोहन लाल गुप्ता पी. ई. टी.
महात्मा गांधी सरकारी स्कूल कावेरी पथ मानसरोवर जयपुर







टिप्पणियां