top of page
खोज करे

महाकुम्भ के दोरान प्रयागराज में जयपुुर के श्री मंहन्त कृष्ण गोपाल दास जी की ओर से रोजाना विशाल भंडारे का आयोजन एव साधु संन्तो का सम्मान

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 22 जन॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

महाकुम्भ 2025 दोरान प्रयागराज मे जयपुुर के श्री मंहन्त कृष्ण गोपाल दास जी की ओर से रोजाना विशाल भंडारे का आयोजन एव साधु संन्तो का सम्मान

महाकुंभ 2025 प्रयागराज
महाकुंभ 2025 प्रयागराज

जयपुुर 22 जनवरी 2025 प्रयागराज में गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम तट पर 144 साल की प्रतीक्षा के बाद महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर श्री पंच 13भाई त्यागी खालसा मे महंतश्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज भारतीय श्री पंच तेरे भाई त्यागी संस्था के साधु संतों के लिए निरन्तर वृहद भंडारे का आयोजन करते हुए संतो का सम्मान कर रहे है।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि कुंभ के संत समारोह में चद्दर रस्म की जाती हैऔर मंडलेश्वर बनाए जाते हैं।महन्तश्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज ने कुम्भ मेअपनी जगह पर मंहन्त श्री अयोध्यादास जी शास्त्री महाराज को उत्तराधिकारी नियुक्त कर समारोह आयोजित किया ।

प्रयागराज में -अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी -खालसा में श्री महन्त श्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज द्वारा सभी सम्माननीय सन्तौं द्वारा-महन्ताई चद्दर उड़ाकर महन्ताई दिया ।

अब सन्त समाज की सेवा,ग‌ऊ सेवा सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे।

श्री महन्त कृष्ण गोपाल दास जी, अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी संस्था है जिसमें भारत के हर राज्य के साधू सन्त -श्री महन्त सदस्य होते हैं जिसमें-तेरह प्रमुख संचालक त्यागी तपस्वी विरक्त महात्मा होते हैं

पूरे भारत में इनके हर जगह आश्रम मन्दिर होते हैं वहां से ऐ अपने अनुयाइयों भक्तो शिष्यों के सहयोग से सन्त सेवा एवं सनातन परम्परा का अनुपालन करते रहते हैं, ईश्वर उपासना साधना ही इनका प्रमुख लक्ष्य होता है सद्गृहस्थ भक्तों को भी वैदिक सनातन धर्म से जोड़ने का प्रयास करते रहते हैं हर-कुम्भ पर्व पर इनकी छावनी अखाड़ा जिसमें हजारो साधु सन्त विरक्त ठहरते रहते हैं उनकी आवास,भोजन आदिके साथ साथ कुम्भ में आने वाले ग्रहस्थ भक्तों की भी भोजन आदि व्यवस्था रहती है

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page