भैरव नाथ मंदिर पर पौष बड़ा पंगत प्रसादी
- A1 Raj
- 19 जन॰ 2025
- 2 मिनट पठन
भैरव नाथ मंदिर पर पौष बड़ा पंगत प्रसादी
भक्तों ने जयकारे लगाकर जिमी प्रसादी

जयपुर 18 जनवरी 2025 झोटवाड़ा श्रेत्र के प्रमुख आस्था स्थल श्री भैरव नाथ बाबा मंदिर , मंगल विहार , 80 फीट नांगल रोड , बैनाड़ रोड पर हजारों की संख्या में भक्तों ने भैरव नाथ बाबा की जय , एक ही नारा एक ही नाम , जय श्री राम , जयकारा वीर बजरंगी , हर हर महादेव , भारत माता की जय , वंदे मातरम के गगन भेदी जयकारे लगाकर पंगत प्रसादी जिमी
, दोपहर में सुप्रसिद्ध गोबिंद डॉनगी भजन पार्टी की मधुर स्वर लहरियों पर भक्तिभाव से भक्तों ने स्वर में स्वर मिलाकर नाच गाकर बाबा को रिझाया ।

इस अवसर पर संयुक्त विकास समिति संयोजक नानक राम थावानी ने मुख्य अतिथि विद्युत चेयरमैन पार्षद रश्मि राजेंद्र कारोढ़िया , विशिष्ट अतिथि पार्षद रणवीर सिंह राजावत को शौर्य का प्रतीक चिन्ह तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पुजारी मानसिंह शेखावत , समाजसेवी हरि सिंह राठौड़, बजरंग झा , कायम सिंह राठौड़ , आनंद सिंह राठौड़ ,भानु टेकचंदानी , एवं सरजीत सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि श्रेत्र के गणमान्य लोगों सहित सेवादारों को श्री राम अंकित दुपट्टे ओडाकर सम्मानित किया।

भंडारा प्रभारी अशोक बैरवा ने सुधीर मिश्रा , इंदर कुमार थावानी, शैलेन्द्र सिंह , शक्ति बना , विक्की बना , भैरू बना , कालू बना , बहादुर सिंह तंवर ,रामस्वरूप बैरवा , दशरथ सिंह चारण के सहयोग से सेवा कार्य किया।
श्री झूले लाल सेवा समिति अध्यक्ष वासदेव रुपानी ने बताया कि सचिव नारायण दास , कोषाध्यक्ष ठाकुर दास हरिरामानी , संगठन सचिव विकास सुखलानी , हर्ष केसवानी , महिला मंडल अध्यक्ष भूमि कृपलानी , पायल सुखलानी कविता लालवानी , हिना चंदानी सहित सेवादारों ने सेवाकार्य किया ।

























टिप्पणियां