top of page
खोज करे

भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव बड़े उल्लास एवम उमंग के साथ मनाया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 28 जन॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

*गुर्जर जाति में जन्मयो श्री देवनारायण भगवान एवम तलवार से सिला एक बार में काटी रे भोजा जी गुर्जर ने भजनों की प्रस्तुति पर झूमे भक्तजन*




जयपुर के समाजसेवी एवम अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर धाभाई ने बताया कि शनिवार 28 जनवरी को विद्याधर नगर सेक्टर 4, गुर्जर की ढाणी स्थित भगवान श्री देवनारायण एवम भेरू बाबा मंदिर में गुर्जर समाज के लोकदेवता श्री देवनारायण जी का जन्मोत्सव बड़े उल्लास एवम उमंग के साथ मनाया गया।





इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भगवान लाल सोनी राजस्थान पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त, सांसद रामचरण बोहरा, कर्नल देवआनंद लोमोर द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की गई।




* भगवान श्री देवनारायण एवम भेरू बाबा मंदिर समिति की महिला विंग की अध्यक्ष वैष्णवी धाभाई ने बताया कि मुख्य अतिथि भगवान लाल सोनी ने इस अवसर मौजूद सभी भक्तजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।




*इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवम सर्व धर्म गुरुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं आयकर विभाग के अधिकारी, विनोद लोकवानी भूरसिंह गुर्जर, लोकेश छावरी राकेश कुमार गुर्जर, डॉक्टर शेरसिंह , राजकुमार गुर्जर , सामाजिक कार्यकर्ता वैष्णवी धाभाई, पूरण चेची, लटूर मल गुर्जर इत्यादि का सम्मान का भगवान श्री देवनारायण भैरव बाबा मंदिर समिति एवम अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के तत्वावधान में उनकी सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मान किया गया ।*



कार्यक्रम के दौरान सुरगढ़ सवाईमाधोपुर से आए गुर्जर कलाकार महाराज सिंह, दिलीप सिंह, अन्य साथी कलाकारो ने एक शानदार लोक भजनों की प्रस्तुति दी।




कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव वैष्णवी धाभाई ने की । इस अवसर पर सर्व समाज के श्रद्धालु जन ने प्रसादी ग्रहण की ।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page