भगवान श्री झूलेलाल जयन्ती-2025 को बड़े धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की शुरुआत सिंधी समाज के प्रमुख आस्था स्थल श्री अमरापुर दरबार से की ग
- A1 Raj
- 9 फ़र॰ 2025
- 1 मिनट पठन
चेटीचण्ड सिन्धी मेला समिति, महानगर जयपुर की ओर से भगवान श्री झूलेलाल जयन्ती-2025 को बड़े धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की शुरुआत 8, फरवरी 2025 को प्रातः 9.00 बजे अमरापुर स्थान जयपुर व्यवस्थापक संत मोनू सांई व संत मंडली द्वारा धर्म ध्वजा की वन्दना से सिंधी समाज के प्रमुख आस्था स्थल श्री अमरापुर दरबार से की गई।

इस अवसर पर संयुक्त विकास समिति संयोजक नानक राम थावानी ने चेटीचंड सिंधी मेला समिति अध्यक्ष दिलीप हरदासानी को सनातन धर्म की रक्षार्थ तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
जयपुर महानगर से विभिन्न पंचायतों व संस्थाओं से समाजसेवी उपस्थित रहे।
भूमि कृपलानी ने बताया कि पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष गिरधारी मनकानी , पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खेतानी , चेटीचंड सिंधी मेला समिति पूर्व अध्यक्ष छबल दास नवलानी , युवा नेता पंकज रायचंदानी हिना चंदानी , पूनम ज्योति सहित बड़ी संख्या मे समाजसेवी व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

















टिप्पणियां