भक्तों के लिए सामूहिक गोठ का आयोजन किया
- A1 Raj
- 18 सित॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की तरफ से शनिवार को राजधानी के विद्याधर नगर स्थित पापड़ वाले हनुमानजी मन्दिर में सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर लगभग 500 श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर पंगत प्रसादी के रूप में दाल बाटी चूरमा का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोविन्द नाटाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी यूनियन की तरफ से सभी भक्तों के लिए सामूहिक गोठ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए पंगत प्रसादी के रूप में दाल बाटी चूरमा का आनन्द उठाया।








टिप्पणियां