बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना सबका कर्तव्य गोकुल माहेश्वरी
- A1 Raj
- 25 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
मूक बधिर स्कूल के बच्चों को सोनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्टेशनरी आइटम्स बांटे
समाज सेवा कार्यक्रम के में सोनल माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी गोकुलदास माहेश्वरी , अनुश्री माहेश्वरी, रितिका माहेश्वरी व शिवानी माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रही।
जयपुर। राजधानी के जेएलएन रोड पर त्रिमूर्ती सर्किल स्थित राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सोनल माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी आइटम्स व बुक्स बांटे गए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी गोकुलदास माहेश्वरी ने कहा कि

बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि सोनल माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से समय समय पर समाजसेवा के विभिन्न कार्य किए जाते रहते हैं।

इसी कड़ी में आज पोद्दार मूक बधिर विद्यालय में पढ़ने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को पेंसिल, रबड़, शार्पनर, स्केच कलर, नोट बुक इत्यादि स्टेशनरी बांटी गई।

इस मौके पर गोकुलदास ने राज्य सरकार से एक निवेदन करते हुए कहा है कि 5वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ने वाले बच्चे यदि किसी कक्षा में अनुतीर्ण होते हैं तो उन्हें अनुतीर्ण ना कहकर पुनः प्रयास की कैटेगरी में रखना चाहिए, जिससे की बच्चे के दिमाग में यह नहीं आए कि वह असफल हो गया बल्कि यह आए कि उसे आगे बढ़ने के लिए और कड़ी मेहनत करते हुए अपना बेहतर देना है।








टिप्पणियां