फोर्टी ने बजट प्रसारण के लिए किए विशेष इंतजाम वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में पेश किया 5 साल का विजन- सुरेश अग्रवाल
- A1 Raj
- 10 जुल॰ 2024
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 11 जुल॰ 2024
उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया। इस बजट के लिए फोर्टी की ओर से अग्रवाल पीजी कॉलेज सभागार में विशेष इंतजाम किए गए। यहां बजट भाषण के सीधे प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई । बजट के बाद प्रतिक्रिया के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योग और व्यापारिक सेक्टर के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल, मुख्य सचिव नरेश सिंघल ,गिरधारी लाल खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश सोमानी, उपाध्यक्ष चानणमल अग्रवाल , अजय अग्रवाल, सुरेश सैनी, सीए डॉ अभिषेक शर्मा
सचिव बने चंद जैन, एक्सपो चेयरमैन प्रशांत शर्मा, वुमन विंग अध्यक्ष डॉ अलका गौड़, महासचिव ललिता कुच्छल, उपाध्यक्ष पूजा रस्तोगी, सदस्य सोनिया बड़ाया शामिल हुए।








टिप्पणियां