प्रबोधक संघ अपनी लंबित मांगों को लेकर 20 फरवरी को शहीद स्मारक पर देगा धरना*
- A1 Raj
- 18 फ़र॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ चतुर्थ चरण के तहत लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लम्बित मांगों को 20फरवरी को सामुहिक अवकाश पर रहकर 25000 की संख्या में सरकार का धयनाकर्षण कार्यकर्म के तहत एक दिवसीय धरना देगा।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डुकीया ने बताया कि बजट सत्र में प्रबोधक संघ की मांगो का निस्तारण नहीं करने पर आक्रोश होकर 20 फरवरी 2023 को 5 सूत्रीय मांग पत्र के साथ धरना देंगे।

5 सूत्री मांग पत्र में राजस्थान पंचायत राज प्रबोधक सेवा नियम 2008 के तृतीय संशोधन (37क) में पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैरा टीचर के रूप में की गई सेवा को 5 वर्ष के अनुभव के पश्चात हर 3 साल पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि देय है इसको आधार मानते हुए प्रबोधको की पिछली सेवा की गणना पेंशन परिलाभ मे की जाए सम्मानजनक पदोन्नती के तहत विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक पर पदोन्नति देने, योग्यताधारी प्रबोधक व शारीरिक प्रबोधको को 100% पदोन्नति देने की बात कही।

इस अवसर पर हुए प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा ने प्रबोधको को विवेकानंद मॉडल विद्यालय, महात्मा गांधी विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश हाई पावर कमेटी सदस्य मोहनलाल ऐचरा ने बताया कि वंचित पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैरा टीचर्स को पुरानी सेवा की गणना करते हुए स्थाई नियुक्ति प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ,प्रदेश कार्यालय मंत्री मोहम्मद युसूफ नकवी,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश दादरवाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री महेश कुमार शर्मा, नवल किशोर शर्मा, रामगोपाल शर्मा, युगल वशिष्ठ, अजय सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे







टिप्पणियां