प्रदेश वरिष्ठ नागरिक समिति, राजस्थान द्वारा आयोजित "वरिष्ठ नागरिक परिसंघ" के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समारोप
- A1 Raj
- 21 मार्च 2025
- 3 मिनट पठन
प्रदेश वरिष्ठ नागरिक समिति, राजस्थान द्वारा आयोजित "वरिष्ठ नागरिक परिसंघ" के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समारोप

वरिष्ठ नागरिक वृद्धाश्रम से ना घबरायें , भारत में अभी भी बुजुर्गों को भगवान का दर्जा,विश्व के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ ने भारत में विश्व के मजदूरों की आवाज एल - 20 के माध्यम से उठायी है"
रवीन्द्र हिमते, राष्ट्रीय महामंत्री भा.म.संघ

@"अपने पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री जी द्वारा भारतीय मजदूर संघ के कार्य को बताया था देशहित में समर्पित, और आज उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी द्वारा वरिष्ठ नागरिक परिसंघ,भारतीय मजदूर संघ तथा देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को बताया देश की निधि, इनके अनुभव और आर्शीवाद की आवश्यकता जिससे हमें इनके अनुभवों से सभी समस्याओं का समाधान का मार्ग मिले l"@
*श्रीमति दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री,राजस्थान सरकार*

आज का प्रथम सत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कैलाश के बौध्दिक सत्र से शुरू हुआ l भाईसाहब कैलाश जी द्वारा अपने बौध्दिक में समाज में चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसकी जिम्मेदारी समाज के वरिष्ठजनों पर है l आज यदि कहीं से वरिष्ठजनों से अभद्र व्यवहार की घटनाएँ सुनायी पड़ती होंगी तो उसकी जिम्मेदारी समाज के सभी वरिष्ठजनों,अभिभावकों के द्वारा संस्कारों की कमी के कारण होती है हमें जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आगामी सदी में अमृत काल की कल्पना को साकार करना है l पंच परिवर्तन में कुटुंब प्रबोधन,स्व का भाव जगाना है पर्यावरण संरक्षण से भावी पीढ़ी को स्वस्थ्य बनाना है योग के माध्यम से निरोगी रहने का अभ्यास करना है l

राजस्थान हॉस्पिटल के डॉ.एस.एस. अग्रवाल तथा महिला चिकित्सक जीरियोलोजी डॉक्टर ममता सैनी ने वृद्धावस्था की बीमारियों तथा टीकाकरण के बारे में मह्त्वपूर्ण जानकारी साझा की l श्रीमति तारा चौधरी द्वारा सत्र की अध्यक्षता कर रही श्री मति गीता ताई तथा डॉक्टर ममता सैनी का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया l

दत्तोंपंत ठेंगडी अनुसंधान केंद्र ,दिल्ली के शोधार्थी श्री विवेक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शोध प्रस्तुतीकरण किया l भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्र हित में किए जा कार्यो पर सम्पूर्ण जानकारी रखी और बताया कि भारतीय मजदूर संघ किस प्रकार इस दिशा में बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहा है l
महिला सम्मेलन गीता ताई गोखले की अध्यक्षता में आयोजित हुआ l अध्यक्षीय भाषण में गीता ताई गोखले ने कहा आज समाज में महिला कभी सेवानिवृत नहीं होती है , लेकिन आज की महिला के पास अवसर की कोई कमी नहीं है l आज महिला घर से निकल कर अपने परिवार, समाज, देश को बेहतर बनाने बहुमूल्य योगदान दे रही है l इच्छाशक्ति और जिम्मेदारियों के एहसास से महिला स्फूर्तवान रहती है l यही समृद्ध भारत की नयी तस्वीर है l

"पालनहार सनातन फाउंडेशन" के ललित जाजु द्वारा 2700 वर्ष पुरानी सनातन चिकित्सा पद्दति से लगभग 125 बीमारियों के मुफ्त इलाज हेतु संचालित प्रकल्प में वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के सदस्यों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए l
महिला सत्र के बाद मनोनयन सत्र में आगामी 3 साल के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें राजस्थान से प्रतिनिधित्व देते हुए एन. एल. योगी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह अवाना को राष्ट्रीय मंत्री तथा कैलाश बडाया को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री की मह्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है l
अंतिम सत्र से पूर्व राजस्थान की उप मुख्यमंत्री माननीया दिया कुमारी जी का संबोधन हुआ संबोधन की शुरुआत श्रीमती सरला बडाया के गीता श्लोक के पठन से हुई l दिया कुमारी द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एक मोबाइल एप पोर्टल बनाने का आश्वासन दिया तथा सभी से आग्रह किया कि सरकार के कामकाज में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का लाभ लिए जाने हेतु संगठन से समय समय पर संवाद स्थापित किया जाएगा l








टिप्पणियां