top of page
खोज करे

प्रदेश अध्यक्ष गिल का नीम का थाना दौरा

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 16 जून 2024
  • 1 मिनट पठन

श्रीमाधोपुर ।नीमकाथाना जिले के त्रिलोकपुरा(श्रीमाधोपुर)मे महाराजा सूरजमल सेना महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भाविका मील गिल पहुंची।त्रिलोकपुरा में समाज के लोगों ने गिल का स्वागत किया ।

समाज के अनेक मुद्दों पर चर्चाएं हुई समाज में अनेक कुरीतिया जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा इत्यादि को त्यागने का संकल्प लिया गिल ने समाज की बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही तथा समाज के लोगों ने महाराजा सूरजमल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में समाज के प्रबुदजन श्री हेम सिंह जी समोता (पूर्व सरपंच) हनुमान सिंह समोता शंभू समोता कानाराम जी समोता जीवन राम जी भावरिया राजेंद्र प्रसाद भावरिया सुरेंद्र समोता आदि गणमानय लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं भी उपस्थिति रही गिल ने त्रिलोकपुरा के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया व उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page