प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान एन सी सी कैडेट्स को राजस्थान सिविल डिफेंस के द्वारा प्रशिक्षण
- A1 Raj
- 15 मई 2025
- 2 मिनट पठन
प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान एन सी सी कैडेट्स को राजस्थान सिविल डिफेंस के द्वारा प्रशिक्षण
जयपुर 14मई2025, प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी और कैंप कमांडेंट कर्नल एस चंद्रशेखर के नेतृत्व 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर श्री भवानी निकेतन फार्मेसी महाविद्यालय सीकर रोड जयपुर में आयोजित किया जा रहा है इस शिविरमें 500 एन सी सी कैडेट्स ,9 सहयोगी एन सी सी अधिकारी और 19 पी आई स्टाफ भाग ले रहे है।

प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल एस चंद्रशेखर नेतृत्व चल रहे शिविर मे आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा पर 14 मई, 2025 को नागरिक सुरक्षा विभाग, आपातकालीन सेवाएँ, जयपुर द्वारा नागरिक सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा में सहायता पर कार्यशाला आयोजित की गई।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कैडेटों को विभिन्न आपदाओं जैसे बाढ़ आने, आग लगने पर बचाव के तरीके सिखाए। आग के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए विभिन्न उपकरणों से आग बुझाने के तरीके सिखाए साथ ही निम्न आपदाओ से बचाव के तरीके भी सिखाए।

हवाई हमले के दौरान ब्लैकआउट: जिले द्वारा हवाई हमले के सायरन/ अलार्म के मामले में कैडेटों को रोशनी बंद करके, सभी खिडकी /दरवाजे बंद कर देने चाहिए और घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए।

नागरिक दल ने कैडेटों को विभिन्न स्थितियों में प्रशिक्षित किया कि हवाई हमले का अलार्म सक्रिय होने पर उन्हें खुले क्षेत्र में क्या करना चाहिए।
उन्होंने घायल लोगों के उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया।
सभी कैडेटों को जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
नागरिक सुरक्षा दल ने आग के कारणों, वर्गीकरण, इसे नियंत्रित करने के विभिन्न तरीकों और बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग से कैसे बचा जाए, के बारे में बताया।
दल ने घायल लोगों के परिवहन और स्थानांतरण के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया।








टिप्पणियां