top of page
खोज करे

प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी की प्रतिष्ठा शेखावत ने ग्वालियर में राजस्थान की ओर से भाग लिया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 22 अप्रैल 2023
  • 2 मिनट पठन

प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी की सहयोगी एन सी सी अघिकारी प्रतिष्ठा शेखावत, यूनिवर्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुुर ने देशभर में राजस्थान राज्यऔर राजस्थान निदेशालय एन सी सी का नाम रोशन किया



जयपुर 22 अप्रैल2023 महानिदेशक एन सी सी भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से ग्वालियर मैं स्थित ऑफीसर्स ट्रेंनिंग एकेडमी प्री कमीशन कोर्स जेडब्ल्यू 110 आयोजित हुआ इसमें देशभर से115 ऑफिसर कैडेट्स ने हिस्सा लिया । प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी की प्रतिष्ठा शेखावत, यूनिवर्स पब्लिक सेकेंडरी स्कूल जयपुर राजस्थान की ओर से भाग लिया



इस प्रशिक्षण शिविर में मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, एडवेंचर एक्टिविटी, ड्रिल पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया । सांस्कृतिक व खेलकूद आदि की गतिविधियां आयोजित की गई।



इस कोर्स के दौरान राजस्थान की प्रतिष्ठा शेखावत कठिन परिश्रम करते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया उन्हें अपनी प्रतिभाओं के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया और देशभर से भाग लेने वाले ऑफिसर्स मे से चयन करते हुुए सर्वश्रेष्ठ सहयोगी एन सी सी ऑफिसर के अवार्ड से भी नवाजा गया ।



लेखन कार्य में रुचि रखने वाली प्रतिष्ठा शेखावत द्वारा एन सी सी ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, ग्वालियर का न्यूज़ लेटर भी तैयार किया गया जिसकी सभी अधिकारियों द्वारा भूरी -भूरी प्रशंसा की गई।



राजस्थान की बेटी प्रतिष्ठा शेखावत ने प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी ,जयपुर ग्रुप ,राजस्थान निदेशालय एन सी सी का नाम रोशन किया और प्रदेश को नारी सशक्तिकरण में आगे बढ़ाया ।


राजस्थान के उप महानिदेशक एयर कमोडोर एल के जैन ,जयपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल बिरेंद्र कुमार और प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र

सिंह ,यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या राखी निर्वाण आदि सभी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page