top of page
खोज करे

प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी कैडेट्स और पूर्व एन सी सी कैडेटो ने किया रक्तदान

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 जन॰ 2024
  • 2 मिनट पठन


जयपुर - एन सी सी निदेशालय राजस्थान जयपुर के अधीन एन सी सी ग्रुप मुख्यालय, जयपुर की अधीनस्थ इकाई 1 राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी, जयपुर व रोटरी क्लब जयपुर के संयुक्त तत्वाधान , प्रशासनिक अधिकारी दिग्विजय सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 जनवरी 2024को गांधीनगर स्थित एन सी सी कॉम्पलेक्स में स्वास्थ्य कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों की देखरेख में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नन्द किशोर शर्मा ने कहा कि रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनंद मिलता है उसका ना तो कोई मूल्य आंका जा सकता है और नहीं उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है

प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी के अधीनस्थ जयपुर के महाविद्यालयों के एन सी सी अधिकारियों , एन सी सी कैडेटो,पूर्व एन सी सी कैडेट्स, इकाई कार्यालय के सैन्य व असैन्य कार्मिकों ने रक्तदान किया।

रक्तदान से पूर्व एन सी सी कैडेट व अन्य उपस्थित रक्तदाताओं को मेडिकल टीम के चिकित्सकों द्वारा आवष्यक सुझाव व परामर्ष दिया गया।

एन सी सी कैडेट्स खुशी -खुशी रक्तदान करने के लिए तैयार हुए और कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान षिविर आरंभ होने के निर्धारित समय से पहले ही एन सी सी के कैडेट पहुंच गए। स्वास्थ्य कल्याण बोर्ड की टीम ने एन सी सी अधिकारियों, कैडेट, एन सी सी एल्यूमनी एसोसिएषन के भूतपूर्व कैडेट, राजेश जूनवाल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी व स्टाफ सहित 97 स्वैच्छिक लोगों का सम्पूर्ण जांच के बाद रक्त संग्रहण किया।

प्रत्येक वर्ष रक्तदान से मिलती है

रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारी सीजीआई दिग्विजय सिंह चौहान, 1 राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी, जयपुर व रोटरी क्लब जयपुर के अध्यक्ष रोटेरियन उजास चन्द जैन, सचिव रोटरियन पीयूष जैन, चैयरमैन रोटेरियन (सीए) दुर्गेष पुरोहित ने किया।

इस अवसर सीजीआई दिग्विजय सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी ने भी स्वयं रक्तदान का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योकि यह स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है और इससे षरीर को उर्जा प्राप्त होती है।

रोटरी क्लब जयपुर के अध्यक्ष रोटेरियन उजास चन्द जैन ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज की रक्षा के लिए रक्तदान आवष्यक होता है, क्योंकि कभी भी किसे भी रक्त की आवष्यकता पड़ सकती है। मानवता के हितार्थ रक्तदान एक महान कार्य है।

इस अवसर पर एन सी सी एल्यूमनी एसोसिएषन के सदस्य एवं 1 राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी जयपुर के भूतपूर्व कैडेट ग्रुप कैप्टन अशोक कोहली, सेवानिवृत्त ने प्रतिवर्ष भाति इस बार एयर स्क्वाड्रन एन सी सी जयपुर के प्रतिभाषाली एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले एन सी सी कैडेट हेतु बेस्ट कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर कोमल शेखावत, कैैडेेट आदित्य शर्मा, अंडर ऑफिसर भूपेंद्र स्वामी, बांरट आफिसर ईशिता गुप्ता

चारो को₹5000 का अवार्ड की घोषणा कर बेस्ट कैडेट्स पुरूस्कृत किया।

कार्यक्रम के अन्त में रोटरी क्लब जयपुर के अध्यक्ष उजास चन्द जैन ने सभी रक्तदाताओं, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों एवं एनसीसी एल्यूमनी एसोसिएषन के भूतपूर्व कैडेट, चिकित्सकों इत्यादि का आभार व्यक्त किया।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page