top of page

पूर्व वरिष्ठ लिपिक स्व.श्री गोपाल लाल सोगण की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम

18 जुल॰ 2024
1 मिनट पठन

श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वावधान में पूर्व वरिष्ठ लिपिक स्वर्गीय गोपाल लाल सोगण की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल भरड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान आठ फुट का बरगद का पेड़, गुलमोहर, करंज, जामुन, पीपल,पारस पीपल,कचनार, गूलर आदि के पेड़ लगाए और इन पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी विद्यालय के बच्चों को पेड़ गोद लेकर दी। पेड़ों के चारों तरफ रंगोली बनाकर पेड़ों को सजाया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रंगमंच कलाकार सुनील सोगण के द्वारा पर्यावरण बचाओ नाटक का मंचन किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जांगीड़ ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और कहां की प्रति व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय दिलीप कुमार शर्मा ने पेड़ लगाने के महत्व को विस्तार से बताया और रंगमंच कलाकार सुनील सोगण व सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जांगिड़ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य दिलीप कुमार शर्मा, विद्यालय प्रभारी ओमप्रकाश दादरवाल, अर्जुन कुमार घोसलया, लालू राम जाट, अशोक चौधरी, कजोड़ मल बुनकर, संतोष मांडीया, महेंद्र कुमावत, मीना चौधरी आदि अध्यापकगण व एसडीएमसी सदस्य गोपाल दुसाद, रामलाल पिपलोदा, व पत्रकार सोहनलाल जांगिड़ , श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण, संस्थान के सचिव सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जांगिड़ उपस्थित रहे ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page