top of page
खोज करे

पुष्करणा सखी जयपुर स्नेह मिलन समारोह में उत्सव का माहौल


जयपुर , 13 अक्टूबर 2024: पुष्करणा सखी जयपुर द्वारा लॉर्ड्स इन जवाहर नगर ,जयपुर में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे समिति की अध्यक्ष उमा कल्ला उपाध्यक्ष राखी पुरोहित ,जोधपुर से काजु पुरोहित, जयपुर से शिवकुमारी कल्ला, बीकानेर से राजकुमारी , वीणा आचार्यव सभी क्रार्यकारणी सदस्यों ने मिलकर ने सम्पन्न किया। दीप जलाते समय पूरे माहौल में एक दिव्य शांति और सौहार्द का आभास हो रहा था।



कार्यक्रम में समिति की सदस्यों और कार्यकारिणी की सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।


दीप प्रज्वलन के बाद भाविका हर्ष की गणेश वंदना और शाव्या पुरोहित की माता की स्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया दोनों बालिकाओं के नृत्य ने भव्य नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतिभागियों ,सवाल जबाब रखे सभी ने अपनी सृजनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।



पुष्करणा सखी समारोह में पुष्करणा सखी क्वीन प्रतियोगिता ने भी खास आकर्षण प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता ने महिलाओं के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा का एक सकारात्मक माहौल बनाया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जो सभी के लिए एक मजेदार और रोचक अनुभव साबित हुआ।





नई सदस्याओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हेंपुष्करणा सखी की गतिविधियों और उद्देश्यों से अवगत कराया गया।



अल्पाहार की व्यवस्था ने भी कार्यक्रम की मिठास को बढ़ाया। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ, सभी नेपुष्करणा सखी मिलन के अवसर पर एक सुखद और संतोषजनक समय बिताया।



पुष्करणा सखी के इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द और प्रेम को बढ़ावा देना, समाज सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना, और उन्हें समाज में योगदान के लिए प्रोत्साहित करना था। इस प्रकार, मिलन कार्यक्रम ने समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और महिलाओं को सामूहिक प्रयासों के महत्व को समझाया


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page