top of page
खोज करे

"पर्यावरण पर कला प्रदर्शनी, एक जागरूकता" साभार: डॉ. रेणु शाही, कला आचार्य, चित्रकार एंव कला समीक्षक, जयपुर, राजस्थान

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 जून 2025
  • 1 मिनट पठन

"पर्यावरण पर कला प्रदर्शनी, एक जागरूकता"


साभार: डॉ. रेणु शाही, कला आचार्य, चित्रकार एंव कला समीक्षक, जयपुर, राजस्थान।


5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से एक तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का दुर्गापुरा में चल रही प्रदर्शनी का शनिवार को समापन किया गया।

इसमें कुल पच्चीस कलाकारों के चित्र लगाए गए थे। जिसमे प्रियंका अग्रवाल, मनीषा मेहरड़ा, किरण, मीनाक्षी खींची, कौशल्या बाकोलिया, प्रिया बजाज, अमृता सगदेव

मुस्कान चौधरी, साक्षी, पूजा प्रजापत, ट्विंकल नेहा, आयुष बोल्या, रविन्द्र सुथार, वर्षा, आदिथा मलिक, कासवी बड़ाया, अनामिका मीणा, सलोनी सोनी के सहित कुछ वरिष्ठ लोगो के चित्र भी प्रर्दशित थे।

पेंटिंग्स में कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के रंगों और माध्यम के उपयोग से प्राकृतिक दृश्य, फूल-पौधे, समुद्र, पेड़ और ग्रामीण परिवेश को धरातल पर उकेरा है।

चित्रों के माध्यम से पर्यावरण को बचाने और पेड़ लगाने का संदेश भी दिया गया। प्रदर्शनी में वर्षा मीणा, किरण पंवार और मिनाक्षी खींची को उत्कृष्ट चित्रों के लिए उपहार प्रदान किया गया। तथा अन्य सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सोनी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सुभांकर विश्वास, डॉ. रेणु शाही के साथ साथ बहुत से दर्शक गण भी उपस्थित थे। जिन्होंने प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन एक कला वीथिका में चित्रों के माध्यम से किया।

इस तरह के आयोजन निश्चित ही कला विद्यार्थियों एवं युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का कार्य करते है।अतः यह एक सराहनी प्रयास होता है।

धन्यवाद।

डॉ. रेणु शाही

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page