top of page
खोज करे

परंपरा और उत्सव की खुशी के साथ औरिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ एयर होस्टेस एंड क्रूज मैनेजमेंट ने अपने वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह का आयोजन

सूखे मेवे, ड्राई फ्रूट्स, मसाले और प्रीमियम मदिरा के मिश्रण से स्वादिष्ट केक तैयार

औरिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ एयर होस्टेस एंड क्रूज मैनेजमेंट ने केक मिक्सिंग समारोह का आयोजन




जयपुर। 11/12/2024 को परंपरा और उत्सव की खुशी के साथ औरिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ एयर होस्टेस एंड क्रूज मैनेजमेंट ने गर्व से अपने वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह का आयोजन किया ।

यह प्रिय समारोह क्रिसमस और नए साल के केक की तैयारी की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।


केक मिक्सिंग समारोह एक पारंपरिक आयोजन है, जिसमें सूखे मेवे, ड्राई फ्रूट्स, मसाले और प्रीमियम मदिरा के मिश्रण से स्वादिष्ट केक तैयार किए जाते हैं।



इस उत्सव में इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मनोज कुमावत, प्रिंसिपल शेफ मनबीर सिंह व स्टाफ मेंबर्स के साथ सभी स्टूडेंट्स ने एक साथ सभी सामग्रियों को मिलाया।



अब इस मिश्रण से हमारे खास क्रिसमस और न्यू ईयर के केक तैयार किए जाएँगे। यह अवसर खुशी और जोश से भरा हुआ था जिसमें सभी को मिलकर उत्सव का आनंद लेने का मौका मिला ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page