निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
- A1 Raj
- 24 मार्च 2025
- 2 मिनट पठन
दूसरों के दर्द मिटाने वाले बन जाओ परमात्मा आपके सभी दर्द मिटा देगा स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज जी के आशीर्वाद से स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के आशीर्वाद प्रेरणा व मार्गदर्शन से *योगिनी नैनानी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वनेत्र आई हॉस्पिटल, जयपुर* के तत्वाधान में ज्योति पब्लिक स्कूल,KBC व जीव कल्याण सेवा समिति एवम सिद्धम कान नाक गला हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से 278 वा.* विशाल नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण नेत्र मेडिकल व कान नाक गला, जांच शिविर सोडाला , जयपुर में लगाया गया ।

इस शिविर के महासचिव राजकुमार केसवानी जी ने बताया शिविर में 565 लोगों की नि:शुल्क आंखों की जांच कर दवाइयां दी गई 140 मरीजों को नज़र के चश्में व दवाईयां दी गई और 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिंहित किया गया कम सुनने वाले 08 जरूरत मंद मरीजों को कान की मशीन नि:शुल्क दी गई शिविर सेवाकर्ता रूक्मणी अमरवानी जी ने बताया सिद्धम कान नाक गला हॉस्पिटल जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर ऋषभ जैन द्वारा 159 लोगों की दूरबीन से जांच कर दवाईयां दी गई व 48 मरीजों को ENTऑपरेशन के लिए चिंहित किया गया जिनका ऑपरेशन सिद्धम कान नाक गला हॉस्पिटल जयपुर में किया जाएगा दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपूर्व गोयल द्वारा 58 लोगों की दांतों की निशुल्क जांच कर दवाईयां दी गई हड्डी व दर्द रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशा लता द्वारा 110 लोगों की निशुल्क जांच की गई शिविर में हैल्थ केयर विशेषज्ञ सुनीता आडवाणी द्वारा 75 लोगों की निशुल्क जांच की गई फिजियोथेरेपी विषेशज्ञ डॉक्टर शीतल परिहार ने 65 लोगों को अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की ।

रूक्मणी अमरवानी जी ने बताया इस शिविर में जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जायेगा उन मरीजों को स्वनेत्र आई हॉस्पिटल,जयपुर ले जाया जाएगा जहां डॉ.नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा मरीजों का रहना,खाना,पीना बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा
सेवाकर्ता - राजकुमार केसवानी, रूक्मणी अमरवानी भगवानदास, पंकज,गौरव, हेमप्रकाश,आकांशा, दौलत शर्मा, ललिता , पलक







टिप्पणियां