top of page
खोज करे

निम्स में आयोजित रोजगार मेले में मिला सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 29 जुल॰ 2023
  • 1 मिनट पठन


डा. पंकज सिंह ने सौंपे 1000 युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर

चंदवाजी । डा .पंकज सिंह फाउंडेशन द्वारा निम्स विश्वविद्यालय परिसर में रोजगार मेला 2023 का आयोजन किया गया। इसमें देश की जानी मानी लगभग 150 कंपनियों में पांच हजार से अधिक युवाओं ने शिरकत की। जिसमें से एक हजार युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र बांटे गए।

मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोजगार मेले में आए युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए निम्स हाॅस्पीटल, विश्वविद्यालय के निदेशक और डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. पंकज सिंह ने कहा कि जो चुनौतियों को पार करके आते हैं वे ही कामयाब होते हैं। मोदी बनने के लिए कर्म को तपस्या की तरह करना पड़ता है।

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में लाखों पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। युवाओं की जरूरत को डा. पंकज सिंह से बेहतर कोई नहीं समझता। यही कारण है कि उन्होंने इतने बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया है।

कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलपति डा. बलराज सिंह, डीएसपी लाल सिंह, राजेश पूनिया, बीडी जोशी, राधेश्याम, लक्ष्मीकांत पारीक, दिनेश भार्गव, विष्णु कुमावत, अरुण कुमार, मीडिया एडवाइजर आर बी सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि और हजारों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page