निगम प्रशासन ने कई सालों से रह रहे एक परिवार को कब्जाशुदा दुकान से किया बेदखल
- A1 Raj
- 30 जुल॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर। महेश नगर थाना इलाके के स्वेज फार्म स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के बाहर कई सालों से सब्जी की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे एक दुकानदार को निगम प्रशासन ने अपने कब्जाशुदा दुकान से बेदखल करने का मामला सामने आया है।

साथ ही नगर निगम की मदद से उसे तुडवा भी दिया गया है। पीड़ित की ओर से कई जगह शिकायत करने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते रविवार को पीडित परिवार की ओर से प्रेस वार्ता कर अपने बात उनके सामने रखी। अब यह देखना है कि प्रशासन उसकी मदद करता है या नहीं ।

पीड़ित अशोक प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि नंदपुरी सोडाला जयपुर का निवासी है और वर्ष 2008 में एक दुकान संख्या 58 जो कि रामनगर विस्तार स्वेज फार्म पर स्थित है जिसकी नाप 10 फीट’20 फीट है कुल क्षेत्रफल 22.22 वर्ग गज है जरिये रजिस्ट्री रवि सैनी पुत्र श्री हनुमान सहाय सैनी से क्रय की थी ।

इस दुकान में सब्जी बेचने का कार्य करता था तथा अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इसके अलावा दुकान पर सरकारी नियम अनुसार लाईट व पानी का कनेक्शन भी उसी समय से रखा है। साथ ही दुकान को निगम ने अवैध मानकर पूर्व में भी कई बार उनको धमकी दी कि उसकी दुकान अवैध है । जिसके बाद उन्होंने निगम के विरुद्ध कोर्ट में याचिका दायर की थी । कुछ समस बाद निगम द्वारा उन्हे कहा गया कि उनका केस खारिज हो गया है । अतः दुकान को हटाना पड़ेगा। इधर पीडित ने निगम को बताया गया कि उन्होंने न्यायालय में अपनी याचिका दायर की है। लेकिन वह नहीं माने और निगम द्वारा उन्हे दुकान हटाने के लिए पाबंद कर कहा गया हव इस दुकान को यहां से हटाओं नहीं तो बुलडोजर लाकर इस दुकान को तोड दिया जायेगा । जिसके चलते 28 जुलाई को निगम पूरे जाब्ते के साथ आया और बिना पूर्व कोई नोटिस दिये उनकी दुकान से बेदखल दुकान को ध्वस्त कर दिया ।








टिप्पणियां