top of page
खोज करे

नाट्य कार्यशाला का आयोजन व सुकून नाटक का मंचन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोढ़सर में नाट्य कार्यशाला व सुकून नाटक का मंचन किया गया। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूंं के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने विद्यालय के विद्यार्थियों को रंगमंच व नाटक के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कलाकार में क्या-क्या गुण होने चाहिए। विद्यार्थियों को इमेजिनेशन, ऑब्जरवेशन, अच्छा ड्रेसिंग , आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति, रंगमंच के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करना आदि जानकारी प्रदान करी। खुद के द्वारा लिखित निर्देशित लघु नाटक सुकून का मंचन किया।

नाटक में मानव मन के चित्रण का मंचन किया गया है नाटक में बताया है कि एक इंसान सुकून को भूख सत्ता,लूट,दादागिरी, सांप्रदायिक दंगों,धर्म आदि में ढूंढने की कोशिश करता है लेकिन उसे सुकून कहीं नहीं मिलता। नाटक के अंत में बताया है सुकून तो मानव के भीतर है जिसे इंसानियत मानवता और भाईचारे में ढूंढा जा सकता है अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रमा सिंह ने सोगण की कला की प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस सुंदर अवसर पर प्रधानाचार्य रमा सिंह,माया सियाग, कंचन यादव, इंदु अग्रवाल, मानसी यादव, अनीशा यादव, श्रवण कुमार जांगिड़, झाबर सिंह निठारवाल, संदीप कुमार, मनोज कुमार सैनी, कैलाश चंद रैगर, सीताराम, राजेंद्र सिंह शेखावत, हनुमान सहाय आदि अध्यापकगण उपस्थित थे।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page