top of page
खोज करे

नविता कुमारी ने बीमारी के बावजूद जयपुर की महिला मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 24 अप्रैल 2025
  • 2 मिनट पठन

दौसा जिले की नविता कुमारी मीणा ने महिला मैराथन में हासिल किया दूसरा स्थान, पिछली बार की विजेता प्रथम स्थान रही नविता कुमारी मीणा ने इस बार भी अनेक दिनों तक बीमार होने पर भी महिला मैराथन में भाग लिया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।



विभिन्न प्रतिभागियों के अलावा नविता कुमारी मीणा द्वारा प्रेरित करने पर राजस्थान हाई कोर्ट की  एसोसिएट्स व एडवोकेट्स  बहने जिन्होंने आज के महिला मैराथन सीजन 3 कार्यक्रम में पार्टिसिपेट किया।  



नविता कुमारी मीणा को स्पोर्ट करने के लिए सिटी पार्क मानसरोवर में सुबह 5 बजे से विता कुमारी मीणा के जीवनसाथी ओम प्रकाश मीणा अध्यापक व फिजिकल  ट्रेनर ( पूर्व सी आई  एस एफ   सब - इंस्पेक्टर ),वेद प्रकाश सोगरवाल एडवोकेट राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर,  लक्ष्मी नारायण यादव रिटायर्ड मैनेजर  राजस्थान स्टेट माइनिंग मिनरल कॉरपोरेशन,  डॉ. बी. एल कड़वा रिटायर्ड डायरेक्टर हार्टिकल्चर,  मालीराम भक्कड़  रिटायर्ड डीजीएम फाइनेंस BSNL,   R.P गुप्ता रिटायर्ड ICICI बैंक मैनेजर व ऑडिटर, श्रीमती सुमन ब्याडवाल मिस ग्लैम इंडिया 2023 और अन्य सदस्य मौजूद रहे।




जब नविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो इनकी खुशीओं का ठिकाना नहीं रहा और सभी ने नविता मीणा को बधाई  व शुभकामनाएं दी।




              इस महिला मैराथन सीजन 3 का आयोजन  नई उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा मानसरोवर सिटी पार्क, जयपुर में किया गया।  इसमें  350 महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया।  





नई उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष दौलत शर्मा का कहना है की एक महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा।महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना और करवाना उनका उद्देश्य है.




प्रियंका हॉस्पिटल के डायरेक्टर जीएल शर्मा , बसंत जैन  , डॉ. हेमंत सर वेलफेयर फिटनेस स्टूडियो लेडीज जिम, निशा तिलवान मैम स्नेहा  मेकओवर एकेडमी,  इस महिला मैराथन कार्यक्रम में सभी सहयोगी रहे। 

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page