top of page
खोज करे

देश के सम्मान में - क्रांति संघ मैदान में...

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 30 जन॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

क्रान्ति संघ द्वारा (गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर) 29 जनवरी 2023 को विशाल पंचम रक्तदान शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक हुआ

क्रान्ति संघ के कार्यकर्ताओं ने भीषण बारिश में खड़े रहकर ऐतिहासिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम किया

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चरणों में दीप प्रज्वलित कर के की गई

जिसमें हमारे गणमान्य अतिथि मुरली मनोहर भाई साहब (क्षेत्रीय संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच), मेघ सिंह (संयोजक क्रीडा भारती), ब्रिगेडियर मोहन सिंह, कर्नल देवानंद गुर्जर (राष्ट्रिय अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ), श्री श्री 108 श्री बाल किशन दास महाराज, सीएम भार्गव (प्रांत प्रमुख vhp), सुनील सिंह संयोजक युवा शक्ति मंच, दिलीप सिंह - शास्त्री नगर थाना इंचार्ज (पूर्व सैनिक), भंवर सिंह (पूर्व सैनिक), राजस्थान विश्वविद्यालय से अरविंद जाजड़ा, राधेश्याम अग्रवाल (प्रदेशाध्यक्ष अग्रवाल महासभा), आलोक अग्रवाल समाज सेवी, कमल रघुवंशी समाज सेवी, उत्तम जिंदल समाज सेवी आदि अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

क्रान्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चिराणा, प्रदेश संरक्षक प्रताप सिंह राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत गोयल, प्रदेश सचिव अंकित पारीक और जयपुर महानगर के कार्यकर्ताओ ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से 218 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

भारतीय सेना के जवानों ने क्रान्ति संघ के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की और युवाओं में देश भक्ति और देश के प्रति समर्पित होने का भाव जाग्रत किया

और कहा कि आर्मी की जैसे ही आप का कार्यक्रम भी इतनी भीषण बारिश के बीच निश्चित समय पर आरंभ किया क्रान्ति संघ के कार्यकर्ताओं के अनुशासन और देश भगती को देख कर भारतीय सेना के सैनिकों को गर्व की अनुभूति हुई।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page