top of page
खोज करे

दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सेमिनार का आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 28 अप्रैल 2025
  • 2 मिनट पठन

दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सेमिनार का आयोजन

जयपुर 26 अप्रैल 2025 एक समिति द्वारा सेरेब्रल पाल्सी ( मस्तिष्क पक्षाघात) बीमारी से ग्रसित दिव्यांग बच्चों/ युवा के उपचार एवं इस संबंध में विशेष जानकारी दिए जाने के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं सेमिनार का आयोजन पंचायती राज संस्थान जयपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसमें डॉक्टर्स ने काउन्सलिंग की।

- जयपुर में यह राजस्थान का पहला रेयर डिजीज (सीपी मस्तिष्क पक्षाघात) की OPD एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं काउन्सलिंग की , इस हेतु शिविर आयोजित किया गया ।

-

26 अप्रैल शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से सायं 5 बजे तक जयपुर जे. एल. एन. मार्ग स्थित इंदिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान सभागार (IGPRS Auditorium) में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई के श्रेष्ठ व वरिष्ठ चिकित्सकों डॉक्टर तरल नागदा एवं उनकी टीम द्वारा सेरेब्रल पाल्सी जेसी गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों / युवाओं के उपचार हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं OPD का आयोजन किया गया ।

- कार्यक्रम में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई के वरिष्ठ पीडीएट्रिक ओर्थो सर्जन डॉ. तरल नागदा एवं उनकी टीम द्वारा गंभीर एवं असाध्य बिमारियों / समस्याओं से पीड़ित बच्चों की जांच एवं काउंसलिंग की गई - डॉक्टर गोपेश मंगल डीन पंचकर्मा , पंकज भंडारी जज साहब, वसुदेवनानी विधानसभा अध्यक्ष, पधारे ।

उक्त कार्यक्रम में इस बीमारी की जानकारी देने तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए एक सत्र में विशेष विचार संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. तरल नागदा मुंबई से ,और राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान के डीन गोपेश मंगल, उच्च न्यायालय जयपुर के सेनि न्यायाधीश माननीय न्यायाधिपति पंकज भंडारी , अंकित परिहार आरजेएस, पवन ,एडीजे, पल्लवी एडीजे, अनुअग्रवाल डीजे साहिबा, अनीता शर्मा सेनी ज़िला न्यायाधीश , पीएलएस सदस्य, कई प्रशासनिक पुलिस अधिकारी , कई आबकारी अधिकारी के साथ साथ RSS के वरिष्ठ प्रचारक श्माननीय श्रीवर्धन प्रचारक प्रमुख राजस्थान, जयपुर प्रांत प्रचारक माननीय बाबूलाल ,कमल , और मुरलीधर सीमाजागरण राष्ट्रीयसंयोजक , प्चित्तौड़ प्रांत संपर्क प्रमुख आरएसएस, डॉक्टर विकास नौटियाल , उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम में अनेक प्रसाशनिक अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे,साथ ही की ऐसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों अभिभावकों से भी इस शिविर के माध्यम से सभी तक इस बीमारी की जानकारी सभी तक पहुंचाई गई ।



दो पारियोंमें आयोजित काउन्सलिंग में लगभग 75 बच्चे / युवाओं को डाक्टर्स ने देखा एवं उनकी काउन्सलिंग की । वेदांगी वेदांशी, गर्भित कृतिका पूर्वा ने प्रस्तुति दी ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page