दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कैंप 2023 में आई एन एस विक्रमादित्य का मॉडल राजस्थान का मान बढ़ायगा
- A1 Raj
- 31 दिस॰ 2022
- 1 मिनट पठन
राजस्थान डायरेक्टरेट की ओर से एनसीसी नेवी से शिप मॉडलिंग टीम अपने मॉडल को दिल्ली रिपब्लिक डे कैंप में प्रस्तुत करेगी

इसमें राजस्थान से कैडेट स्वाति राठौड़ कैडेट कुणाल सिंह पवार अमन इस टीम में भाग लेंगे इनके प्रशिक्षक राजीव दवे ने बताया कि केडीट द्वारा तीन मॉडल का आई एन एस विक्रमादित्य सेलिंग मॉडल व पावर मॉडलम का प्रशिक्षण लिया गया
उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य भारत का सबसे बड़ा युद्धपोत है यह एक एयरक्राफ्ट केरियर है यह 16 नवंबर 2013 को कमीशन हुआ था इसका सबसे पुराना नाम बाकू था इस युद्धपोत की लंबाई 248 मीटर है इसकी स्पीड 30 नोट्स है यह भारत का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत एयरक्राफ्ट कैरियर है इसमें कई प्रोसेसिंग सिस्टम और आर्मामेंट्स रेडार लगे हुए हैं यह युद्धपोत 30 से 36 एयरक्राफ्ट कैरी कर सकता है इसमें से mig29k फाइटर प्लेन हेलीकॉप्टर इत्यादि हैं इन कैडेट्स को दिल्ली में 48 घंटे में आइएएनएस दिल्ली आईएनएस श्रीखंड युद्धपोत का मॉडल बनवाया जाएगा इसमें भारत के 17 डायरेक्टरेट पार्टिसिपेट करेंगे







टिप्पणियां