top of page
खोज करे

दिलीप भट्ट के तमाशा ने सबको रिझाया , रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने शिव की भूमिका निभाई

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 दिस॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

उदयपुर

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के शिल्पग्राम उत्सव में मुक्ताकाशी रंगमंच पर मंगलवार को परंपरा नाट्य समिति जयपुर के द्वारा तमाशा के कलाकार वरिष्ठ ‌रंगकर्मी दिलीप भट्ट के तमाशा ने सबको रिझाया । जयपुर की 200 वर्ष पुरानी तमाशा शैली उदयपुर के शिल्पग्राम में उसे वक्त जीवित हो गई जब जयपुर के कलाकार दिलीप भट्ट ने इस गायन शैली की परंपरागत वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी।

प्रस्तुति का नाम शिव महिमा था। तमाशा में भगवान शिव के , महात्म्य को गायन और भाव भंगिमाओ के साथ बहुत ही खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों की वाह वाह लूटी ।

उन्होंने काले भुजंग सिर धरे, इक जोगी आयो, हर हर महादेव शंभू , काशी विश्वनाथ शंभू भजन पर शिव के विभिन्न रूपों को जहां भाव भंगीमाओ से संजीव कर दिया वही शंकर के तप और त्याग का भावपूर्ण प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब रिझाया।


" भगवान शिव की भूमिका चोमूं निवासी रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण निभाई"। सुनील ने अपने भाव अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध किया ।

तबले पर संगत तमाशा कलाकार सचिन भट्ट ,हारमोनियम पर वरिष्ठ संगीतकार शेरखान, व प्रकाश परिकल्पना वरिष्ठ नाट्यकर्मी शहजोर अली‌ की रही ।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page