top of page
खोज करे

दादा-दादी दिवस बुजुर्गों के प्रति प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 2 दिस॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

सेन्ट सोल्जर पब्लिक स्कूल में सरदार अजय पाल सिंह के अध्यक्षता में  2 नवंबर, 2023 को "दादा-दादी दिवस" समारोह का आयोजन किया गया। जो बेहद सफल कार्यक्रम रहा ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भव्य स्वागत कर की गई ।

इस विशेष दिन का आयोजन वर्तमान समय में दादा-दादी के प्यार, ज्ञान और समर्थन से पोते - पोतियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराना था ।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सरदार अजय पाल सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष, सरदार जसबीर सिंह ने अपने प्रेरणादायी विचारों से छात्रो को प्रेरित कर जीवन में दादा-दादी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि - "ब्याज मूलधन से अधिक कीमती है। दादा - दादी नाम से ही प्यार की असीम भावना उत्पन्न होती है, अपने पोते - पोतियों के प्रति उनका प्यार हर समय बिना शर्त रहता है, एक बच्चे के जीवन में दादा-दादी की उपस्थिति अमूल्य होती है। "

पोता - पोती के साथ रोमांचक खेलों में दादा-दादी व्यस्त रहे । जिससे आनंदमय संबंधों को प्रोत्साहन मिला । दिन का मुख्य आकर्षण हमारे विद्यालय के छोटे-छोटे उस्तादों द्वारा किया गया शानदार नृत्य प्रदर्शन था ।

हमारे विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा हार्दिक धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया । जिसमें दादा-दादी को उनकी अमूल्य उपस्थिति और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया । कुल मिलाकर यह प्यार हँसी और यादगार पलों से भरा एक यादगार दिन रहा ।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page