दहेज में लिया सिर्फ 1 रुपया और नारियल, कैलाश बाजिया ने कायम की मिसाल
- A1 Raj
- 28 फ़र॰ 2025
- 2 मिनट पठन
दहेज में लिया सिर्फ 1 रुपया और नारियल, कैलाश बाजिया ने कायम की मिसाल
जयपुर। शाहपुरा तहशील के हनुतपुरा गाँव के सुखदेई ढाणी में हुई शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. लड़के वालों ने शादी में केवल एक शर्त पर कि वे बिना दहेज के ही शादी करेंगे. उन्होंने दहेज में मात्र 1 रुपया व एक नारियल ही लिया।

शादी में आई बहू भी अपने ससुराल वालों की इस पहल को काफी सराहा रही है
हनुतपुरा। अब तक सुना होगा कि शादी में दूल्हे ने दहेज के रूप में गाड़ी मांगी तो कोई दहेज के लोभ में बहु को जिंदा जला देते है, लेकिन
जयपुर। शाहपुरा तहशील के हनुतपुरा गाँव के सुखदेई ढाणी में हुई शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. लड़के अरुण के पिता कैलाश चन्द बाजिया ने शादी में केवल एक शर्त रखी थी कि वे अपने लड़के अरुण की बिना दहेज के ही शादी करेंगे. उन्होंने दहेज में मात्र 1 रुपया व एक नारियल ही लिया। शादी में आई बहू भी अपने ससुराल वालों की इस पहल को काफी सराहा रही है।

लड़के के पिता कैलाश चन्द बाजिया ने दूसरों के आगे मिशाल कायम की और अपने जानने वालों को कहा कि वे शादी में कोई दहेज ना ले ताकि कोई अपनी बेटी को बोझ न समझे।

उन्होंने अपने रिश्तेदारों को कहा कि वे शादी में कोई दान दहेज नहीं लेंगे. इस निर्णय के बाद उन्होंने धूम-धाम से शादी की, लेकिन बिना दहेज के ही ये शादी की. शादी में लोगों का अच्छे से अभिवादन भी किया गया. शादी में यह परिवार चर्चित हो गया. अब हनुतपुरा के आसपास गाँव के लोग इस फैसले की सराहना कर रहे है. हर जगह परिवार की तारीफ हो रही है. कैलाश चन्द बाजिया का कहना है कि शादी बिना दहेज के ही करनी चाहिए, जिसने बेटी दे दी उसने सब कुछ दे दिया।

शादी के कार्यक्रम में बाजिया परिवार की ओर से गंगासहाय बाजिया ,चौथ मल बाजिया , सुरजा बाजिया , छितरज बाजिया , भैरुँ बाजिया , गिरधारी बाजिया , सोहन बाजिया ,जयराम बाजिया , शिम्भू दयाल बाजिया , फूलचन्द बाजिया ,बनवारी बाजिया , अशोक बाजिया , मोहन बाजिया ,सुरेश बाजिया , सावर बाजिया , बाबू लाल बाजिया , बन्शी बाजिया , आदि लोग मौजूद होकर अपिल की बिना दहेज शादी होनी चाहिए।







टिप्पणियां