top of page
खोज करे

तबादले नहीं किए तो आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट करेंगे शिक्षक

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 17 मई 2023
  • 3 मिनट पठन

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन का किया शंखनाद


पांच सालों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों तबादले नहीं करने, 10 सालो से टीएसपी के शिक्षकों के उनके गृह जिलों में समायोजन नहीं करने पर शहीद स्मारक पर दिया धरना




जयपुर 17 मई । तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरणों से रोक हटाकर तबादला प्रक्रिया शुरू करने व टीएसपी के शिक्षकों के उनके गृह जिलों में समायोजन करने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने राज्यव्यापी आंदोलन का शंखनाद करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य भर से आए शिक्षकों ने शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा।



संघ के प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में किसी भी दल की सरकार रही हो तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के आज तक कोई स्थाई नियम एवं तबादला नीति लागू नहीं हो पाई है।



सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में

अन्य श्रेणी के सभी शिक्षकों एवं सभी विभागों के कर्मचारियों के थोक में तबादले किए लेकिन हर बार तबादला नीति बनाने और लागू करने का बहाना बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग के स्थानांतरण के नाम पर बयानबाजी और आश्वासन देकर सरकार के जिम्मेदार अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दौहरा रबैया बनाये हुए है। प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान व संघर्ष समिति के संयोजक शंभू सिंह मेड़तिया ने कहा कि पिछले दस सालों से टीएसपी जिलों में कार्यरत शिक्षकों के आवेदन लेने के बाद भी उनके गृह जिलों में समायोजन आज तक नहीं किए गए। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर ने कहा कि अगस्त 2021 में शिक्षा विभाग की ओर से शाला दर्पण के माध्यम से करीब 85 हजार से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु आवेदन भी ले लिए गए । इसी प्रकार मार्च 2021 में टीएसपी जिलों में कार्यरत 2500 से अधिक अध्यापकों से भी सामान्य जिला में जाने हेतु भी समायोजन आवेदन पत्र भरवाए गए । लेकिन तबादला सूची आज तक नहीं निकली और हजारों शिक्षकों के आवेदन पत्र रद्दी की टोकरी में डाल दिए गए। सरकार के इस दोहरे रवैए को लेकर प्रदेश के ढाई लाख से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षक, प्रबोधक व शारीरिक शिक्षक संवर्गऔर उनके परिजनों में सरकार के प्रति बेहद आक्रोश व्याप्त हो रहा है।



धरने को नोन टीएसपी शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक गिर्राज सिंह, रमेश जाट, अभिषेक शर्मा, ललिता चौधरी, राधा देवी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार रिपीट हो इसके लिए जल्द तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों से रोक हटाकर 30 जून तक टीएसपी जिलों में कार्यरत शिक्षकों के ग्रह जिलों में जल्द समायोजन कराते हुए, इच्छुक सभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शुरू कराकर शिक्षकों के सबसे बड़े संवर्ग को राहत दिलाने का आग्रह किया है। तथा भविष्य में शिक्षा विभाग में सभी श्रेणी के शिक्षकों की एक पारदर्शी नीति बनाकर प्रतिवर्ष ग्रीष्मावकाश में ही तबादले किए जाने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है।




तबादले नहीं किए तो आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट करेंगे शिक्षक

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी राहत केंपो के माध्यम से आमजन को राहत देने एवं सरकार रिपीट होने की हर मंच पर घोषणा करते है । लेकिन सरकार ढाई लाख शिक्षकों की पीड़ा को नजरअंदाज कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला नहीं कर रही है। और एक दशक से टीएसपी जिलों में कार्यरत शिक्षकों को उनके गृह जिलों में समायोजन नहीं कर रही है। इससे शिक्षक वर्ग बेहद आहत है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार शिक्षकों को बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ओपीएस की तरह ही टी एसपी शिक्षकों का गृह जिलों में समायोजन सहित तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण को हटाकर शिक्षकों के 30 जून तक तबादले पूर्ण करें।


शहीद स्मारक पर धरना देते राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ जुड़े शिक्षक


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page