top of page
खोज करे

डीएमआर खेल महाकुंभ का शुभारंभ आज से

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 31 मई 2024
  • 1 मिनट पठन

वैशाली नगर स्थित डीएमआर स्पोर्ट्स अकादमी में खेल महाकुंभ संस्करण 2 का आयोजन 1 जून से होने जा रहा है।

जयपुर। राजधानी के वैशाली नगर स्थित डीएमआर स्पोर्ट्स अकादमी में खेल महाकुंभ के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ 1 जून से होगा। डीएमआर स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक दिनेश यादव ने बताया कि इस खेल महाकुंभ में बैडमिंटन, जिमनास्टिक, बास्केटबॉल, स्केटिंग एवं बॉक्स क्रिकेट के टूर्नामेंट को आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शनिवार 1 जून से लेकर 30 जून तक चलेगा। इसमें सभी टूर्नामेंट हर शनिवार व रविवार में खेले जाएंगे।

बैडमिंटन के हेड कोच ब्रजराज सिंह शेखावत ने बताया कि बैडमिंटन में अंडर 11, 13, 15, 17 वर्ष और सीनियर वर्ग का टूर्नामेंट करवाया जाएगा। इसमें जयपुर व आसपास के 250 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन में कैश प्राइज सहित अन्य बहुत से पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं बास्केट बॉल के मेंटर अमरजीत सैनी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में जिमनास्टिक व बास्केटबॉल में भी 500 से भी ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं जो टीम बाहर से आ रही हैं, उनके रहने की व्यवस्था अकादमी में ही की गई है।

आज हुई प्रेसवार्ता में सीके बिरला हॉस्पिटल से रणवीर ने भी हिस्सा लिया, जो कि इस आयोजन के हॉस्पिटल पार्टनर भी हैं। इस दौरान अकादमी के अन्य निदेशक शिल्पी खंडेलवाल, कोच धर्म चौधरी, संजय कुमावत राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page