डायमंड क्वींस क्लब, जयपुर के द्वारा क्रिसमस और नववर्ष का भव्य जश्न मनाया गया
- A 1 Rajasthani
- 19 दिस॰ 2024
- 1 मिनट पठन
डायमंड क्वींस क्लब, जयपुर के द्वारा आज क्रिसमस और नववर्ष का भव्य जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों और क्लब सदस्यों ने केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधुलिका सिंह रहीं, जबकि अभिषेकता तंवर और रोज़ी जज की भूमिका में उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट डांस, बेस्ट वॉक आदि शामिल थे। विजेताओं को कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

क्लब की संस्थापक सदस्य डॉ. अनीता शर्मा, वंदिता शर्मा, रोमल शर्मा और गायत्री शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

डॉ. अनीता शर्मा ने सभी संस्थापक सदस्यों और क्लब सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम का संचालन राहुल जॉन ने बेहद प्रभावशाली तरीके से किया।







टिप्पणियां