डायमंड क्वींस क्लब के सदस्यों ने उठाया पिकनिक और तंबोला पार्टी का लुत्फ
- A1 Raj
- 12 जन॰ 2025
- 1 मिनट पठन
डायमंड क्वींस क्लब के सदस्यों ने उठाया पिकनिक का लुत्फ

जयपुर। डायमंड क्वींस क्लब की तरफ से पुष्कर के आराम बाग में पिकनिक और तंबोला पार्टी का आयोजन किया गया।
इस दौरान क्लब के सभी मेंबर्स ने सर्दी के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते हुए पिकनिक को जमकर एंजॉय किया।

डायमंड क्वींस क्लब की फाउंडर डॉ अनीता शर्मा ने बताया कि जयपुर से बस द्वारा सुबह जल्दी ही क्लब के सभी सदस्य पिकनिक के लिए रवाना हो गए और रास्ते में बस में ही एंजॉय करना शुरू कर दिया।

फिर पिकनिक स्थल पुष्कर स्थित आरामबाग पहुंचने पर सभी सदस्यों को विभिन्न प्रकार के गेम्स खिलवाए गए।

क्लब की फाउंडर रोमल शर्मा और गायत्री शर्मा ने सभी मेहमानों को कई प्रकार के गेम्स खिलवाए

फाउंडर मेम्बर वंदिता शर्मा ने सभी को कई प्रकार के डांस मूव्स सिखाए।
इस दौरान विभिन्न गेम्स के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।

लिल्लीज बाय रोमल द्वारा सभी मेंबर्स को डिस्काउंट ऑफ़र दिया गया।

फाउंडर मेम्बर डॉ अनीता शर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए क्लब की तरफ से आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

गौरतलब है कि क्लब की तरफ से पिकनिक के लिए जो स्थान चुना गया, वहां पर प्राचीन समय में राजा आराम किया करते थे इसलिए इस जगह का नाम आरामबाग रख दिया गया।









टिप्पणियां