top of page
खोज करे

डायमंड क्वींस क्लब के डांडिया रास महोत्सव को लेकर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जयपुरवासियों से की अपील

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 18 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

डायमंड क्वींस क्लब द्वारा 4 अक्टूबर को डांडिया रास महोत्सव का आयोजन वैशाली नगर के गौरव गार्डन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर क्लब की फाउंडर डॉ. अनिता शर्मा, रोमल शर्मा, और वंदिता शर्मा ने हाथोज धाम (Hathoj Dham) के महंत हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य से उनके निवास पर मुलाक़ात की और डायमंड क्वींस क्लब उद्देश्य व डांडिया रास महोत्सव की जानकारी दी। डायमंड क्वींस क्लब के उद्देश्य को जानकर विधायक ने क्लब के सदस्यों की प्रशंसाकी और कार्यक्रम को लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जयपुर वासियों से अपील भी की।

क्लब की फाउंडर डॉ. अनिता शर्मा, रोमल शर्मा और वंदिता शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में सभी को समानता का अधिकार देना है।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण "थर्ड जेंडर इक्वलिटी" रहेगा, जिसमें समाज के हर वर्ग को समानता का संदेश दिया जाएगा। महोत्सव में क्लब की सदस्यों द्वारा फूड, ज्वैलरी और गिफ्ट आइटम्स की स्टॉल्स भी लगाई जाएंगी।

इसके अलावा, समाज में जागरूकता बढ़ाने और हौसला अफजाई के उद्देश्य से सभी पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। टी सी ज्वैलर्स की ओर से क्लब के सदस्यों को गिफ्ट भी प्रदान किए गए। टी सी ज्वैलर्स हमेशा से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

क्लब की फाउंडर्स का कहना है कि उनका उद्देश्य हमेशा से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना है जो समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता का संदेश दें।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page