top of page

डॉ. रेनू शाही को मिला 'सीनियर गेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड'

2 जुल॰ 2025
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 3 जुल॰ 2025

डॉ. रेनू शाही को मिला 'सीनियर गेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड'

जयपुर में ऑनलाइन हुए चित्रकला शिविर के समापन के अवसर के तहत एक कला प्रदर्शनी अयोजित की गई थी। प्रदर्शनी में डॉ. रेनू शाही सलाहकार एवं निर्णायक की भूमिका के साथ सहयोगी रही थी। अतः उन्नतीस जून 2025 को प्रदर्शनी के समापन समारोह पर कला आचार्य चित्रकार एवं कला समीक्षक डॉ. शाही को सीनियर गेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मांडना कलाकार डॉ.शकुन्तला महावर, आध्यात्मिक चित्रकार संत कुमार को भी सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में कला के प्रति उत्साह देखने को मिला।

वैसे तो डॉ. रेनू एक कला शिक्षिका है।पर वह दो दर्जन से अधिक कला विषय पर शोध पत्र लिख चुकी है और पंद्रह से अधिक समूह कला प्रदर्शनी में अपने चित्रों से दर्शको पर अमित छाप छोड़ा है। यह विशेष कर प्रकृति और श्रीमद् भगवत गीता के श्लोकों को आधार मानकर चित्र बनाती है। अब तक इनके चित्र देश विदेश के कई कला दीर्घाओं की शोभा बढ़ा चुके है। निरंतर कलात्मक गतिविधियों में अपना योगदान देते हुए कला की सेवा में लगी डॉ. रेनू कला विद्यार्थियों के लिए कुछ उपयोगी और सार्थक कार्य करना चाहती है। इसीलिए उनके सेवा भाव से सभी प्रभावित रहते है।

समापन के इस अवसर पर कार्यक्रम के फोटोग्राफर गगन मिश्रा, चित्रकार ललित शर्मा, प्रदीप सोनी, मीनाक्षी, प्रिया, एकलव्य आदि के साथ पुरस्कार प्राप्त कलाकारों में ज़ाकिर, महक, नीतू, ध्रुव, गोविंद, रक्षा, वर्षा, आयुष, अनु विजय, रिया सहित अनेक कलाकार, छात्र-छात्राएं और छोटे बच्चे उपस्थित थे, इसमें जयपुर के कला प्रेमियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page