डॉ. रेनू शाही के चित्र का मेक्सिको में प्रदर्शन
- A1 Raj
- 22 जन॰ 2025
- 1 मिनट पठन
डॉ. रेनू शाही के चित्र का मेक्सिको में प्रदर्शन

एक अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का समापन मेक्सिको के ओल्ड लाइट हाऊस, इला अगुडा में हुआ है । प्रदर्शनी का नाम 'ए मार ए मार्स' नाम से आयोजित की गई थी
जिसका उदघाटन 26 अक्टूबर 2024 को किया गया।तीन माह से चल रही इस प्रदर्शनी में जापान, भारत, इटली, वेनेजुएला, स्पेन और मेक्सिको के कलाकारों सहित कुल पच्चीस कलाकार है।

जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व डॉ. रेनू शाही द्वारा किया गया। वहा इनके दो चित्रों को काफी सराहना मिलि, जो की
भारतीय कला संस्कृति अनूठी की पहचान है ।

इस प्रर्दशनी का मूल विषय 'समुद्र' से सम्बन्धित था। सभी देशों के कलाकार अपने-अपने चित्रों में समुद्री जीवन तथा उससे संबंधित चित्र ही संयोजित किया है।
जिसमें डॉ. रेनू ने भारतीय पौराणिक कथा को केन्द्र में रखते हुए "रामसेतु" और "समुद्र मंथन" की कथा के प्रसंग को अमूर्तन शैली के विधा में चित्रित किया गया है,

प्रदर्शनी में चित्रों के साथ कथाओं भी उल्लेख है, जो दर्शको एवं कलाकारों के लिए दिलचस्प रही प्रर्दशनी जनवरी 2025 तक चलेगी।

























Congratulations 🎉
Congratulations