top of page
खोज करे

डॉ. रेणु शाही के छत्तीस मिनट में बने चित्र के भाव

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 11 मार्च 2024
  • 2 मिनट पठन


यदि एक कलाकार अपनी जड़ों से जुड़ा रहाता है तो स्वाभाविक एवं सरल होता है जो उसकी कला में भी दिखाता है l जब बात कला की, की जाय तो उसमें कलात्मक अभिव्यक्ति ही महत्त्वपूर्ण होती है l

चित्रकार डॉ. रेणु शाही का कहाना है कि कवि, साहित्यकार चित्रकार आदि अनेक उपमाओं से अलंकृत गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर ने कला को "अभिव्यक्ति" कहा है l

इसी कथन को सार्थक करती इनकी यह "काशी" नामक चित्रकृति है, जो केवल छत्तीस मिनट में बनाई गई है l काग़ज़ पर यैक्रेलीक रंग से बना यह चित्र एक आधुनिक संयोजन है जो क्षणिक व स्वाभाविक कला के रूप को दिखाता है l


इसे बहुत से कला ज्ञानियों द्वारा इसे स्वीकार करना भी आसाना नहीं था परंतु सबके अपने- अपने रस बोध एवं दृष्टीकोण होते है l

इसलिए कुछ कला विद्वानों द्वारा उसे सराहना भी मिली और यह सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही l

कलाकार का कहाना है कि वो अपणे भवों को ही चित्र मे प्रस्तुत करती है l उन्हें चित्र रचना करने के लिए कहीं से नकल करने या अधिक समय लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है l जो उनके अंतर्मन में है उसी को चित्र धरातल पर अंकित कर देती है l

इसका कारण उनका काशी से गहरा संबंध होना है l जहां से उन्होंने अपनी कला शिक्षा पूर्ण की है l आज भी गंगा का किनारा उन्हें अपनी ओर खींचता है जिस भाव को वो चित्रों के माध्यम से दिखती है l

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सात से नौ मार्च तक राजस्थान ललित कला अकादमी में अतिशय कलीत संस्थान द्वारा राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l जिसके समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप मे राजस्थान विश्विद्यालय के संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. माया रानी टॉक के द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया l

इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष डॉ. रीता प्रताप, सचिव प्रो. यस. डी. मिश्रा एवं संयोजक बीना बंसल ने सभी कलाकारों को बधाई दी l कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं को गौरवांवित महसूस किया एवं संयोजक समिति को धन्यवाद दिया कि इस प्रकार के आयोजन से उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है l


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page